17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Famous Sweets: इमरती, लौंगलता से लेकर एटम बम तक, यूपी घूमने जाएं तो इन 5 फेमस मिठाइयों का स्वाद लेना न भूलें

Uttar Pradesh Famous Sweets: उत्तर प्रदेश पर्यटन के अनुसार, आइए जानते हैं कि यूपी घूमने के दौरान किन-किन फेमस मिठाइयों का स्वाद लेकर ट्रिप को यादगार बनाया जा सकता है।
2 min read
Google source verification
Famous Sweets Of Uttar Pradesh, Jaunpur Famous Sweets

उत्तर प्रदेश Famous Sweets (representative image) image credit chatgpt

Famous Sweets Of Uttar Pradesh: मानसून 2026 में अगर आप उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की ऐतिहासिक जगहों के साथ यहां की फेमस मिठाइयों का स्वाद चखकर अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। यूपी का हर शहर अपने अलग स्वाद और लोकल खानपान के लिए जाना जाता है। ऐसे में आइए, उत्तर प्रदेश पर्यटन की ओर से बताई गई कुछ फेमस मिठाइयों के बारे में जानते हैं, जो सालों से लोगों की पसंद बनी हुई हैं। इनका स्वाद लेकर आप अपनी ट्रिप को और भी यादगार बना सकते हैं

इमरती

उत्तर प्रदेश पर्यटन के अनुसार, जौनपुर जिले की इमरती काफी फेमस है। यह मिठाई बाहर से कुरकुरी और अंदर से रसीली होती है। गर्मागर्म इमरती को लोग सुबह के नाश्ते के समय ज्यादा खाना पसंद करते हैं, हालांकि इसे दिन में किसी भी समय खाया जा सकता है।

लौंगलता

इमरती के साथ ही जौनपुर की लौंगलता भी काफी मशहूर है। यह उत्तर प्रदेश की पारंपरिक मिठाइयों में शामिल है। मैदे की परत में खोया और मेवे की स्टफिंग भरकर इसे बंद किया जाता है। तलने के बाद इसे चाशनी में डुबोया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

ठंडाई और लस्सी

अगर आप खाने से ज्यादा पीने के शौकीन हैं, तो बनारस की फेमस ठंडाई और लस्सी ट्राई कर सकते है। दूध, सौंफ, बादाम, काली मिर्च, इलायची और कई तरह के मसालों से तैयार की जाने वाली ठंडाई का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। वहीं, बनारस की फेमस लस्सी अपने गाढ़े स्वाद और मलाईदार बनावट के लिए मशहूर है।

परवल मिठाई

अगर आपको लगता है कि परवल सिर्फ सब्जी होती है, तो बनारस की परवल मिठाई आपकी सोच बदल देगी। इसे परवल के अंदर खोया, मेवे और इलायची की स्टफिंग भरकर खास तरीके से तैयार किया जाता है। देखने में जितनी खूबसूरत लगती है, स्वाद में उतनी ही लाजवाब होती है।

इसके अलावा आप उत्तर प्रदेश की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में शामिल बालूशाही का भी स्वाद चख सकते है।

एटम बम

नाम जितना अलग है, स्वाद भी उतना ही खास है। एटम बम एक बड़े आकार की मिठाई होती है, जिसके अंदर खोया, मेवे और कई बार गुलाब जामुन जैसी फिलिंग भी भरी जाती है। मीठा पसंद करने वालों के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है। यह फेमस मिठाई जौनपुर में मिलती है।