17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cleaning Hacks: बाथरूम की बाल्टी, मग और साबुनदानी पड़ गई हैं पीली, तो यहां बताए गए तरीकों से करें साफ 

Plastic Bucket Cleaning Tips: बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली बाल्टी, मग और साबुनदानी पानी की वजह से या रोजाना इस्तेमाल के चलते पीली पड़ जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन्हें आसानी से कैसे साफ किया जा सकता है।
2 min read
Google source verification
Bathroom Bucket Cleaning, Bucket Mug And Soap Dish Cleaning

Cleaning Tips/ image credit youtube/@ShyamlisKitchen

How To Clean Yellow Plastic Bucket: बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की बाल्टी, मग और साबुनदानी को अगर समय-समय पर साफ न किया जाए, तो उन पर पानी के जिद्दी दाग के साथ ही पीले निशान पड़ने लगते हैं। इन्हें सिर्फ पानी से धोने से साफ नहीं किया जा सकता। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ घरेलू तरीके, जिनकी मदद से बाल्टी, मग और साबुनदानी को आसानी से साफ कर उनकी चमक काफी हद तक वापस लाई जा सकती है।

बाल्टी, मग और साबुनदानी साफ करने के लिए टिप्स

सिरका और बेकिंग से बनाएं क्लीनिंग पेस्ट

बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली बाल्टी, मग और साबुनदानी पर जमे पानी के निशान और जिद्दी गंदगी को साफ करने के लिए सबसे पहले आधा कप व्हाइट विनेगर में आधा कप बेकिंग सोडा मिलाकर क्लीनिंग पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को किसी पुराने टूथब्रश, पेंट ब्रश या स्क्रबर की मदद से बाल्टी, मग और साबुनदानी के अंदर और बाहर अच्छी तरह लगा दें। जहां ज्यादा पीले निशान या जिद्दी दाग हों, वहां पेस्ट की थोड़ी मोटी परत लगाएं।

15 से 30 मिनट तक करें इंतजार

अगर दाग सामान्य हैं, तो पेस्ट को लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। वहीं, अगर दाग बहुत पुराने और जिद्दी हैं, तो पेस्ट को 30 मिनट से एक घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद किसी स्क्रबर की मदद से बाल्टी, मग और साबुनदानी को हल्के हाथों से साफ करें। इससे जमी हुई गंदगी और पीले निशान आसानी से निकलने लगेंगे।

आखिर में डिशवॉश से करें साफ

अब सबसे आखिर में स्क्रबर पर थोड़ा-सा डिशवॉश लिक्विड लगाकर एक बार फिर बाल्टी, मग और साबुनदानी को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद इन्हें साफ पानी से धो लें। इससे सिरके की गंध भी खत्म हो जाएगी और सामान पहले से ज्यादा साफ नजर आएगा।

पानी का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आपके पास सिरका नहीं है, तो आधा कप गुनगुने पानी में आधा कप बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बाल्टी, मग और साबुनदानी पर लगाकर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रबर की मदद से बाल्टी, मग और साबुनदानी को अच्छी तरह साफ करें और अंत में साफ पानी से धो लें।