4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Satish Sanpal: कौन है सतीश सनपाल? 1 साल की बेटी को रोल्स-रॉयस गिफ्ट किया, जानिए कितनी है संपत्ति

Satish Sanpal: दुबई में रहने वाले भारतीय उद्यमी सतीश सनपाल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनकी एक साल की बेटी इसाबेला को दिया गया एक बेहद खास और लग्जरी तोहफा ।एक कस्टम पिंक रंग की कार। यह तोहफा उन्होंने फादर्स डे के मौके पर अपनी नन्ही बेटी को दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Jun 22, 2025

Satish Sanpal estimated net worth

Satish Sanpal estimated net worth फोटो सोर्स – satish.sanpal/Instagram

Satish Sanpal Net Worth: दुबई में रहने वाले सफल भारतीय बिजनेसमैन सतीश सनपाल फिर से खबरों में हैं। इस बार वजह है उनकी एक साल की बेटी इसाबेला को फादर्स डे पर दिया गया एक खास और शानदार तोहफा। सतीश ने अपनी बेटी के लिए पिंक रंग की एक खास रोल्स-रॉयस कार खरीदी है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। उनकी इस आलीशान और शानदार जिंदगी से पता चलता है कि उन्होंने कितनी मेहनत से सफलता हासिल की है। आइए जानते हैं सतीश सनपाल की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में कुछ खास बातें।

कौन हैं सतीश सनपाल

सतीश सनपाल दुबई में रियल एस्टेट का बिजनेस करते हैं। उनका कारोबार दुबई में रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और लग्जरी ब्रांड्स तक फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति ₹500 करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है। अपनी जीवनशैली और हाई-प्रोफाइल नेटवर्किंग के लिए वह पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं।

कौन हैं इसाबेला सनपाल

इसाबेला सनपाल, सतीश सनपाल की इकलौती संतान हैं। उनका जन्म 25 फरवरी को लंदन में हुआ था। महज एक साल की उम्र में इसाबेला को जो तोहफा मिला है, उसने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है।

खास है कस्टम पिंक रोल्स-रॉयस

बताया जा रहा है कि रोल्स-रॉयस कार को विशेष रूप से इंग्लैंड में कस्टमाइज करवाया गया, जिसे बाद में दुबई इम्पोर्ट किया गया। कार का रंग खासतौर पर पिंक चुना गया जो इसाबेला की मासूमियत और पर्सनैलिटी को दर्शाता है। इसकी अनुमानित कीमत ₹3 करोड़ से ₹5 करोड़ के बीच है, और यह केवल एक लक्जरी गाड़ी नहीं बल्कि एक प्रतीक है पिता के प्यार और लगाव का।

इसे भी पढे़ं- Chirag Paswan: चिराग पासवान के पास करोड़ों की संपत्ति, बस दो हैं गाड़ी, जानिए लग्जरी लाइफ की खास बातें

शानदार बर्थडे पार्टी

इसाबेला का पहला जन्मदिन भी किसी परीकथा से कम नहीं था। सतीश सनपाल ने दुबई के Atlantis The Royal होटल में एक भव्य समारोह आयोजित किया, जिसमें बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। राहत फतेह अली खान, अतीफ असलम, तमन्ना भाटिया और नोरा फतेही जैसे सितारे इस ग्रैंड पार्टी की शान बने।

सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया

इस लग्जरी गिफ्ट ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोगों ने इसे एक पिता का अपनी बेटी के लिए प्रेमपूर्ण और खास इशारा बताया, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे गैरजरूरी दिखावा और अमीरी की नुमाइश कहा। इसाबेला के नाम पर बनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल और वायरल वीडियो क्लिप्स ने इस खबर को और तेजी से फैलाया।

अगर आप इस तरह के सेलेब के लाइफ से जुड़ी बातों को पढ़ना चाहते हैं तो पत्रिका के लाइफस्टाइल न्यूज (Lifestyle News) सेक्शन की खबरों को पढ़िए। यहां पर आपको इस सेक्शन की रोचक खबरें मिलेंगी।

इसे भी पढे़ं- विवेक ओबेरॉय: 1,200,000,000 की संपत्ति, कई बिजनेस, मुंबई से लेकर दुबई तक Villa