8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

MP Top News Live : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, जानें एमपी में दिनभर की खास खबरें

MP Top News Live : आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। सभी गतिविधियों की जानकारी पत्रिका.कॉम आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए पढ़ें पत्रिका का लाइव ब्लॉग।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Top News Live

Today Latest News Live 26 December 2024 : आज 26 दिसंबर को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी पत्रिका.कॉम आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।

प्रमुख घटनाएँ

2025-01-22 12:02:21 pm

2024-12-26 11:17:53 am

MP Top News Live : CM मोहन के कार्यक्रम

मुख्मंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9 बजे भोपाल के हमीदिया रोड पर स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और यहां आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए। 9:25 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। फिर 9:50 बजे मंत्रालय पहुंचे। सुबह 10:10 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल हुए। इसके बाद अब सुबह 11 बजे बजे भारत भवन में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11:35 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे। जहां मंत्री अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। शाम 6:30 बजे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक करेंगे।

2024-12-26 11:14:52 am

MP Top News Live : सरकार के 1 साल पर मंथन

सुबह 11.30 राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश की मोहन सरकार की दिनभर मंथन बैठक चलेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रियों और अधिकारियों को बुलाया है। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के 4 वर्गों पर रहने वाले मिशन पर फोकस होगा। युवा, गरीब, महिला और किसानों के विकास के लिए 4 मिशन लॉन्च करने को लेकर मंथन किया जाएगा। चारों वर्गों को लेकर एक प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा। मंत्रियों के कामकाज पर भी चर्चा होगी। शिविर 2 सत्रों में शुरू होगा। दोपहर 2 से 3 के बीच लंच ब्रेक रहेगा। दोपहर 3 से दूसरा सत्र शुरू होगा। वहीं शाम 5:15 बजे सीएम डॉ मोहन का उद्बोधन होगा।

2024-12-26 11:10:07 am

MP Top News Live : 'हरदा जल महोत्सव' का शुभारंभ

राज्य के हरदा जिले में टूरिज्म एक्टिविटी बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर पुरातत्व और पर्यटन विकास परिषद द्वारा हंडिया तहसील के ग्राम जोगा में नर्मदा नदी के तट पर 'हरदा जल महोत्सव' का शुभारंभ किया है। बता दें कि, वन ग्राम जोगा में स्थित प्राचीन किले का है। उस समय इसका निर्माण कर 1406 ईवी शताब्दी मे बनाया गया था। इस किले को जोगा का किला एवं मुगल दुर्ग के नाम से जाना जाता है। कई साल से देखरेख न होने के कारण ये महल, खंडहर में तब्दील हो चुका है। प्रशासन की पहल पर इसे पर्यटकों के आकर्षण के लिए दोबारा विकसित किया जा रहा है।

2024-12-26 10:58:13 am

MP Top News Live : कोहरे की आगौश में आधा एमपी

​एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ लगभग आधा राज्य कोहरे की चपेट में आ गया है। गुरुवार की सुबह राजधानी भोपाल, आर्थिक नगरी इंदौर समेत प्रदेश का लगभग आधा इलाका कोहरा की आगौश में समाया हुआ है वहीं, मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग के 10 जिलों में बारिश का भी अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार यानी 27 दिसंबर से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में ओले और बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम भी एक्टिव रहेगा। आधे से ज्यादा जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है।

2024-12-26 10:50:19 am

MP Top News Live : सौरभ शर्मा को लुक आउट नोटिस जारी

​धन कुबेर सौरभ शर्मा को लेकर लुक आउट नोटिस किया गया है। जल्द त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मलिक राजेश शर्मा और फरार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी किया जाएगा। मामले में फरार आरोपी दीपक भावसार और विश्वनाथ साहू अभी आईटी और ED की रडार पर हैं। अभी तक की कार्रवाई में 100 करोड़ से अधिक के लेनदेन का खुलासा है।

2024-12-26 10:42:57 am

MP Top News Live : वीर बाल दिवस आज

गुरु गोविंद सिंह जी के 4 साहिबजादों के शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सभी जिलों में पंजाबी साहित्य, पंजाबी गीत-संगीत पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मध्य प्रदेश शासन द्वारा इस साल वीर बाल दिवस को व्यापक पैमाने पर आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी जगह लघु फिल्म प्रदर्शन भी होगा।

2024-12-26 10:04:06 am

MP Top News Live : साल की आखिरी कैबिनेट आज

साल 2024 की आखिरी कैबिनेट सुबह 10 बजे मंत्रालय में आयोजित की जा रही है। कैबिनेट में कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। कैबिनेट के बाद मैराथन मंथन बैठक होगी। इस विशेष बैठक में साल 2024 के सरकारी कामों पर चर्चा होगी। इसके अलावा साल 2025 में मोहन सरकार द्वारा किए जाने वाले कामों को प्राथमिकता के अनुसार मंथन किया जाएगा।