27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ken Betwa Link Project Live : पीएम मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना की नींव रखी, 65 लाख लोगों को बड़ी सौगात

Ken Betwa Link Project Live : केन बेतवा लिंक परियोजना का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12.10 मिनट पर खजुराहो पहुंच गए हैं। नीचे लिखी खबर में देखें लेटेस्ट अपडेट्स..।

less than 1 minute read
Google source verification
Ken Betwa Link Project Live

Ken Betwa Link Project Live : आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती है। ऐसे में आज का दिन मध्य प्रदेश वासियों के लिए बेहद खास और बड़ा दिन है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी के छतरपुर जिले में स्थित खजराहो पहुंचे हैं। यहां पीएम अटल जी के सपने को पूरा करने केन-बेतवा लिंक परियोजना की शुरुआत करेंगे। ऐसे में पत्रिका.कॉम आपको प्रदेश की सबसे बड़ी खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट देता रहेगा। ये अपडेट्स आप यहां देख सकते हैं..।

प्रमुख घटनाएँ

2025-01-22 12:03:31 pm

2024-12-25 03:37:35 pm

यहां जानें पीएम नरेद्र मोदी के भाषण की खास बातें

2024-12-25 03:26:05 pm

Ken Betwa Link Project Live : केंद्रीय जलआयोग बाबा साहब आंबेडकर की देन

पीएम मोदी ने बाबा साहब आंबेडकर को जल शक्ति योजनाओं का क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल आयोग के पीछे बाबा साहब आंबेडकर का हाथ था। लेकिन कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब को क्रेडिट नहीं दिया। सभी कामों के लिए एक शख्स को क्रेडिट दिया गया। देश के राज्यों के बीच पानी को लेकर विवाद थे। देश में जल शक्ति के लिए बाबा साहब आंबेडकर ने प्रयास किए।

2024-12-25 03:24:30 pm

Ken Betwa Link Project Live : कांग्रेस सरकारों ने सिर्फ घोषणाएं कीं

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में जब-जब भाजपा को जहां-जहां सेवा करने का मौका मिला। हमनें पुराने रिकॉर्ड तोड़कर काम किया। आजादी के दिवानों ने जो सपने देखे, उन्हें साकार करने के लिए हम दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। अतीत में कांग्रेस की सरकारें सिर्फ घोषणाएं करने का काम करती थी। अखबरों में विज्ञापन देना, दीए जलाना ही उनका काम था। 35-35 साल बीते के बाद भी योजनाओं का काम शुरू नहीं होता था।

2024-12-25 03:22:03 pm

Ken Betwa Link Project Live : बुंदेली भाषा से भाषण की शुरुआत

केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत बुंदेलखंड की भाषा में किया। उन्होंने इसाई समाज को क्रिसमस की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि, प्रदेश की मोहन यादव सरकार को एक साल पूरा हो गया है। प्रदेश के लोगों को मैं इसकी बधाई देता हूं। इस 1 साल में प्रदेश में विकास की अगल रफ्तार दिख रही है। केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास हुआ। ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण भी हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि आज अटलजी की जयंती को 100 साल हो गए। ये हमारे लिए सुशासन दिवस है।

2024-12-25 03:19:18 pm

Ken Betwa Link Project Live : पीएम ने किया केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन और बेतवा नदियों के जल को एक साथ मिलाकर केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी पर डाक टिकट भी जारी किया।

2024-12-25 02:34:17 pm

Ken Betwa Link Project Live : कांग्रेस ने वोट मांगकर सिर्फ सरकार बनाई

इसके बाद सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा आज मध्य प्रदेश की धरती पर अनोखा इतिहास लिखा है। उन्होंने कहा कि अलटजी ने जो सपना देखा वो आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन में पूरा हो रहा है। कांग्रेस इतने सालों तक लोगों से वोट मांगकर सरकार बनानी रही, लेकिन बुंदेलखंड की ओर ध्यान नहीं दिया। यहां लोग सूखे से परेशान बने रहे। मैं पीएम मोदी का आभार मानता हूं कि उन्होंने सरकार में आने के बाद किसान, गरीब समेत समाज के सभी वर्गों की चिंता की।

2024-12-25 02:32:37 pm

Ken Betwa Link Project Live : सशक्त और समृद्ध बनेगा बुंदेलखंड

केन बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा के संबोधन से शुहु हुआ। इस दौरान उन्होंने परियोजना को लेकर पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा- अब बुंदेलखंड सशक्त और समृद्ध बनेगा।

2024-12-25 02:27:21 pm

Ken Betwa Link Project Live : खुली गाड़ी में सवार होकर मंच पर आए पीएमKen Betwa Link Project Live

पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए मंच तक आने के लिए खुली गाड़ी पर सवार दिखे। वे खुली गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकर करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे।

2024-12-25 02:24:45 pm

Ken Betwa Link Project Live : काले रंग के कपड़ों पर बैन

पीएम मोदी के कार्यक्रम में विरोध को देखते हुए प्रशासन एक्शन मोड में है। व्यवस्थाएं इतनी टाइट रखी गई हैं कि कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे लोगों को काले कपड़े पहनकर आने पर भी बैन है। चैंकिग द्वार पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा काले कलर के गमछे, टोपी समेत अन्य सामान बाहर रखवाए गए हैं।

2024-12-25 02:11:31 pm

Ken Betwa Link Project Live : 2 घंटे 10 मिनट खजराहो में पीएम

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12.10 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से वे खजुराहो थाने के पास बनाए गए सभा स्थल के लिए रवाना हुए। फिलहाल, पीएम नरेंद्र मोदी खजुराहो से देश को संबोधित कर रहे हैं। हालांकि, करीब 2 घंटे 10 मिनट खजुराहो में रुकने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 2:20 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

2024-12-25 02:01:23 pm

Ken Betwa Link Project Live : पीएम मोदी की सुरक्षा में चूकKen Betwa Link Project Live

केन बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के लिए खजुराहो आए पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। यहां पीआरओ द्वारा जारी किए गए मीडियाकर्मियों के पहचान पत्र में उनकी तस्वीर नहीं लगाई गई। इन कार्डों पर कलेक्टर के साइन के बाद ऊपर से तस्वीर चिपकाई गईं। बताया जा रहा है कि इन पहचान पत्रों पर थोक में कलेक्टर कार्यालय की सील और साइन किए गए। फिर ऊपर से तस्वीर चिपका दी गई। ऐसे में किसी भी तस्वीर के ऊपर कोई सील साइन नहीं है। ऐसे में कोई भी कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर कार्यक्रम में एंट्री ले सकता है। इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक कहना गलत नहीं होगा।

2024-12-25 01:54:57 pm

Ken Betwa Link Project Live: केन-बेतवा लिंक परियोजना की नींव रखने खजुराहो में पीएम

पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न से सम्मानित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की आज 25 दिसंबर को 100वीं जयंती है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी करीब 44 हजार करोड़ की लागत वाली केन-बेतवा परियोजना की सौगात दी। इसके लिए पीएम मोदी दोपहर 12.10 बजे खजराहो पहुंचे। इस दौरान वे देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करेंगे। साथ ही देश की पहली ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण और 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन करेंगे। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की स्मृति में स्टांप और सिक्का भी जारी करेंगे।

2024-12-25 01:39:03 pm

Ken Betwa Link Project Live : क्या है केन-बेतवा लिंक परियोजना?

बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल संकट को दूर करने के लिए ऐतिहासिक केन-बेतवा लिंक परियोजना शुरु हुई गई है। परियोजना के लिए 44,608 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें केंद्र सरकार 90 फीसदी खर्च करेगी, जबकि शेष 10 फीसद राशि राज्य सरकार को वहन करना होगा। इस प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश के साथ साथ उत्तर प्रदेश में सिंचाई और पेयजल समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा। परियोजना को दो चरणों के तहत 8 साल में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना जिले में केन नदी पर दौधन बांध बनाया जाएगा। इसके लिए 3,400 करोड़ राशि स्वीकृत हुई है। बांध के लिए भूमि अधिग्रहण का काम 60 फीसदी पूरा हो चुका है।