Live

Jhunjhunu By Election 2024 Result: राजस्थान में सात सीटों पर हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती में झुंझुनूं से बीजेपी को पहली जीत मिली है। यहां ईवीएम के लिए 12 टेबल लगाई गई थी। हर राउंड में 12 बूथ की ईवीएम के मतों की गिनती हुई। 23वें राउंड के बाद बीजेपी के राजेन्द्र भांबू जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के अमित ओला को भारी मतो से हराया है। ऐसे में यहां ओला परिवार का गढ़ ढ़ह गया है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र गुढ़ा तीसरे स्थान पर रहे।
झुंझुनूं में भाजपा ने अपनी जीत का परचम फहरा दिया है। झुंझुनू से भाजपा के राजेंद्र भांबू ने भारी मतों से जीत हासिल कर ली है। बता दें कि 23वें राउंड के बाद भाजपा राजेंद्र भांबू को 42848 वोटों से जीत मिली हैं। भाजपा के राजेंद्र भांबू को 90425 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के अमित ओला को 47577 मत मिले और निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा को 38751 मत मिले।
बता दें यह सीट सांसद बृजेन्द्र ओला के जीतने के बाद यह सीट खाली हुई थी, यहा त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा था। इस सीट पर विधानसभा उपुचनाव में कुल 11 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।
2024-11-23 09:05:47 pm
2024-11-23 12:43:33 pm
राजेन्द्र भांबू की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नजर आया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे की धुन पर जमकर ठुमके भी लगाए और जमकर आतिशबाजी की। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
2024-11-23 12:42:19 pm
झुंझुनूं में भाजपा ने अपनी जीत का परचम फहरा दिया है। झुंझुनू से भाजपा के राजेंद्र भांबू ने भारी मतों से जीत हासिल कर ली है। बता दें कि 23वें राउंड के बाद बीजेपी के राजेन्द्र भांबू जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के अमित ओला को भारी मतो से हराया है। ऐसे में यहां ओला परिवार का गढ़ ढ़ह गया है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र गुढ़ा तीसरे स्थान पर रहे।
2024-11-23 12:06:07 am
झुंझुनूं में ओला परिवार की सियासत खिसक गई है। झुंझुनूं में बीजेपी के राजेन्द्र भांबू की जीत लगभग क्लीयर हो गई है। भाजपा 36 हजार 639 वोटों से कांग्रेस से आगे, जीत के प्रति आश्वस्त भांबू के समर्थकों ने पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए हैं। 18 राउंड के बाद भाजपा को मिले 73361 वोट, जबकि कांग्रेस को 36742 और निर्दलीय प्रत्याशी गुढ़ा को 33647 मत, 1 लाख 81 हजार मतों में से 1 लाख 43 हजार 750 मतों की हुई गणना, अभी 4 राउंड की मतगणना और बाकी है।
2024-11-23 11:59:07 am
झुंझुनूं विधानसभा सीट पर मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू की जीत लगभग तय हो गई है। क्योंकि उन्होंने 17 राउंड के बाद लगभग 36 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला दूसरे स्थान पर चल रह हैं, वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व राजेन्द्र सिंह गुढ़ा तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
2024-11-23 11:35:57 am
झुंझुनूं में 16वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बीजेपी के राजेंद्र भांबू 32904 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं अब कांग्रेस दूसरे नंबर पर आ गई है। निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र गुढ़ा तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
2024-11-23 10:39:57 am
सलूंबर - भाजपा आगे
देवली - उनियारा - भाजपा आगे
खींवसर - भाजपा आगे
चौरासी- भारतीय आदिवासी पार्टी आगे
रामगढ़- कांग्रेस आगे
दौसा - कांग्रेस आगे
झुंझुनू - बीजेपी आगे
2024-11-23 10:44:03 am
झुंझुनूं में राजेंद्र भांबू आगे चल रह हैं, 9वें राउंड तक राजेंद्र भांबू 17231 वोटों से आगे हो गए हैं, वहीं, निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा शुरूआती बढ़त के बाद पीछे हो गए हैं। वहीं कांग्रेस तीसरे स्थान पर है।