31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10.5 लाख ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा, इस जिले में एक दिन में 4 हजार से ज्यादा ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

यूपी में बोर्ड एक्जाम छोड़ने का सिलसिला जारी, 10.50 लाख के पार पहुंचा आकड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dhirendra Singh

•

Updated: 13 Feb 2018, 7:54 PM IST

UP Board exam

UP Board exam

लखीमपुर खीरी. बोर्ड परीक्षाओं में नकलचियों की दाल नहीं गल पा रही है। उत्तर प्रदेश में साढ़े दस लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने अब तक यूपी बोर्ड परीक्षा छोड़ दी है। प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का बोर्ड परीक्षा छोड़ना गंभीर व चिंता का विषय बन गया है। वहीं लखीमपुर खीरी जिले में भी परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या लगातार बढ़ते हुए आठवें दिन चार हजार से ज्यादा पहुंच चुकी है। इसको लेकर शासन-प्रशासन चिंता में पड़ गए हैं।

यूपी बोर्ड छोड़ने का सिलसिला जारी

यूपी में अब तक इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के 10,54,992 छात्र-छात्रएं परीक्षा छोड़ चुके हैं। वहीं आठवें दिन 4,263 परीक्षार्थियों ने खीरी में परीक्षा छोड़ दी। मंगलवार को हाई स्कूल के गणित तथा प्रारंभिक गणित विषय की परीक्षा हुई। वहीं इंटरमीडिएट में छात्राओं ने गृह विज्ञान की परीक्षा दी। इसके अलावा कृषि वनस्पति विज्ञान के द्वितीय प्रश्न पत्र की भी परीक्षा हुई। सभी 110 परीक्षा केंद्रों पर दिन भर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षाएं संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.आर के जायसवाल ने शहर के अनेक परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण भी किया कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
इलाहाबाद बोर्ड परीक्षाओं में सख्ती के चलते नकलची बार बार परीक्षा में छोड़ रहे हैं। पहले दिन से लेकर और आठवें दिन तक परीक्षा छोड़ने का क्रम जारी है। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित तथा प्रारंभिक गणित विषय की परीक्षा थी। इसमें गणित में 21534 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 19488 ने परीक्षा दी। शेष 2049 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह प्रारंभिक गणित में 11177 में से 9609 ने परीक्षा दी 1568 ने परीक्षाएं छोड़ दी।इंटरमीडिएट की परीक्षा में गृह विज्ञान के द्वितीय प्रश्न पत्र में 7092 छात्राओं में से 6568 छात्राएं शामिल हुई 524 ने परीक्षाएं छोड़ दी। इसी तरह कृषि वनस्पति विज्ञान के द्वितीय प्रश्न पत्र में 3102 में से 2977 ने परीक्षा दी, 125 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला मुख्यालय के अलावा सभी ब्लॉकों में बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। यह सभी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा का हाल-चाल देख रहे हैं।