31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो थी 32 की, ये था 20 का दोनों में कुछ हुआ ऐसा, पति को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

इश्क़ और प्यार में छाया था ऐसा खुमार की उम्र की दहलीज पार करने के बाद महिला के पति को...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dhirendra Singh

•

Updated: 13 Feb 2018, 5:41 PM IST

love and lust

love and lust

लखनऊ. इश्क़ कोई गुनाह नहीं। लेकिन जब हदें पागलपन के पार हो जाती हैं, तो ये इश्क़ ही जान का दुश्मन बन जाता है। इश्क़ के जुनून में लोग किसी की जान लेने तक उतारू हो सकते हैं। ऐसे ही एक मामला लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में सामने आया। जहां एक 32 साल की शादीशुदा महिला को 20 साल के लड़के से इश्क़ हो गया। इस इश्क़ का अंजाम खौफनाक रहा और उसकी कीमत महिला के पति को चुकानी पड़ी।

स्टार्ट गाड़ी में गोली मार फरार हो गया था हत्यारा
गत 8 फरवरी को पीजीआई थाना क्षेत्र में टेंट कारोबारी की आलमबाग निवासी राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई थी। राजकुमार का शव उसकी ही स्टार्ट स्कॉर्पियों में बरमाद हुआ था। मृतक के परिवार वालों ने अज्ञात के खिलाफ पीजीआई थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। राजकुमार हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने अम्बेडकरनगर निवासी अभिषेक राय (20) को गिरफ्तार किया है। अभिषेक ने राजकुमार की गाड़ी को रास्ते में रोकर गोली मारी और फरार हो गया था।

लगभग आधी उम्र के लड़के से इश्क ने ली पति की जान
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय के मुताबिक अभिषेक राय 2016 में तेलीबाग में रहकर और गिटार सीखता था। यहीं पर राजकुमार की ससुराल थी, जहां पर राजकुमार की पत्नी रीना यादव का घर था। 32 साल की रीना का संपर्क उसी दौरान 20 साल के अभिषेक से हुआ था। इसके बाद दोनों फोन पर लंबी बातें करने लगे। फिर उनके बीच नजदीकियां बढ़ी। इस पर अभिषेक राजकुमार और रीना के घर के पास ही किराए पर जाकर रहने लगा। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध भी बने। इसकी जानकारी राजकुमार को हो गई। इस पर राजकुमार ने अभिषेक को उस क्षेत्र से दूर करा दिया। फिर बीबी को आए दिन इन्हीं बातों को लेकर पीटने लगा।

इश्क़ के खुमार में कर दिया कत्ल
राय के मुताबिक इश्क़ में रोड़ा बने राजकुमार को रास्ते हटाने के लिए अभिषेक प्लानिंग कर रहा था। 8 फरवरी को अभिषेक ने काली अपाचे से मवैया से लेकर पीजीआई थाना क्षेत्र तक राजकुमार का पीछा किया। फिर मौका देख गाड़ी रुकवाई और तुरंत गोली मारकर फरार हो गया। लेकिन भागते वक्त उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। इसी के आधार पर पुलिस ने उसे दबोचा। वहीं अभी तक मृतक की पत्नी का इस मामले से सीधा संबंध नहीं मिला है।