2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबसे पहले उत्तराखंड के भक्त करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन, ट्रेन भी निशुल्क

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए देश और विदेश के करोड़ों भक्तों में उत्सुकता का माहौल है। खासबात ये है कि उत्तराखंड के 15 सौ भक्तों को सबसे पहले रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिलने वाला है। भक्तों को ट्रेन का किराया भी अपनी जेब से नहीं देना पड़ेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Dec 26, 2023

ram_mandir_ayodhya.jpg

श्रीराम मंदिर अयोध्या

श्री राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के लिए सबसे पहले उत्तराखंड के 1500 श्रद्धालुओं को विश्व हिंदू परिषद अपने खर्च पर विशेष ट्रेन से अयोध्या लेकर जाएगी। हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 17 जनवरी से आरंभ होगा। बताया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के लिए सबसे पहले उत्तराखंड के 1500 श्रद्धालुओं को विहिप अपने खर्च पर विशेष ट्रेन से अयोध्या लेकर जाएगी।

25 जनवरी को दून से रवाना होगी ट्रेन
आलोक कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि विशेष ट्रेन 25 जनवरी को देहरादून से हरिद्वार, बरेली होते हुए 26 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचेगी। इस ट्रेन में 15 सौ श्रद्धालु रहेंगे। बताया कि 27 जनवरी को उत्तराखंड के राम भक्त रामलला के सबसे पहले दर्शन कर पुण्य अर्जित करेंगे।

22 जनवरी को विराजमान होंगे रामलला
प्रभु श्रीराम लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के बाद आखिरकार 22 जनवरी को जन्म स्थान पर बन रहे भव्य मंदिर में पुनः विराजमान होंगे। अयोध्या में इसकी तैयारियां बड़ी तेजी से चल रही हैं। हर भक्त प्रभु श्रीराम के दर्शन को उत्सुक है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 17 से
आलोक कुमार ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 17 जनवरी से शुरू होगा। 17 जनवरी को रामलला के पांच वर्ष की अवस्था की पांच फीट ऊंची प्रतिमा का नगर भ्रमण होगा। उसके बाद 18 जनवरी को जल व 19 को अन्नवास, 20 जनवरी को शैय्या वास, 21 जनवरी विश्राम जबकि 22 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा शुरू होगी।