लखनऊ. वर्ष 2012-2017 के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत मैनपुरी, बदायूं, गाजियाबाद, रामपुर, अम्बेडकरनगर, कानपुर नगर, इटावा, कन्नौज, फिरोजाबाद और लखनऊ के जिला अस्पतालों में स्पेन की कम्पनी ने 10 एक्सरे मशीनें लगाईं जिनकी कीमत 12 करोड़ रूपये थी। यह मशीनें स्पेन की कम्पनी सेडेरल एस ए ने सप्लाई की थी। एक मशीन की कीमत 1 करोड़ 20 लाख रूपये थी।