आम की 50 फीसदी फसल बर्बाद
शुक्रवार शाम आई तेज आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों के मुताबिक आम की 50 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है। शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, लखनऊ समेत अन्य इलाकों में भी आम की फसल को नुकसान हुआ है। आगरा , कासगंज, बरेली समेत कई अन्य जिलों में अंधड़ की वजह से आम के पेड़ गिरने की सूचना है। लखनऊ के मलिहाबाद के आम के बागों को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। बागों में कच्चे आम के ढेर लगे हैं। किसान सिर पर हाथ रख कर बैठा है। कई बाग मालिकों, बाग ठेकेदारों के लिए जीविका का एकमात्र साधन आम की फसल ही होती है लेकिन इस बार करीब 50 फीसदी फसल खत्म हो गई है जिसका असर उनके परिवारों पर पडऩे वाला है।