28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain Alert: 20 से 31 अगस्त: मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी के कई जिलों में बारिश मचाएगी तबाही

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 20 से 31 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बाढ़ और जलभराव जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 19 Aug 2024, 7:43 AM IST

Uttar Pradesh Heavy Rain Alert

Uttar Pradesh Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 20 से 31 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जिससे बाढ़ और जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ मंडल में 19 से 25 तक बारिश, उमस और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए किन जिलों में रहें सतर्क

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य क्षेत्र के जिलों में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। जिन जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है, उनमें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, प्रयागराज, मिर्जापुर, और आगरा जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ मंडल में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट: सीतापुर और लखीमपुर में बाढ़ की संभावना

स्थानीय प्रशासन ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन लोगों से अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। बाढ़ संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो सकती है। सरकारी एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है, और बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं ताकि आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें: UP के 51 जिलों में 79% तक कम हुई बारिश, आधा मानसून सीजन बीतने के बाद भी कमजोर है मानसून

मौसम विभाग की चेतावनी

20 से 31 अगस्त के बीच भारी बारिश का रेड अलर्ट।
प्रभावित जिले: यूपी के लखनऊ, वाराणसी, कानपुर समेत कई जिलों में तबाही का अंदेशा।
बाढ़ और जलभराव का खतरा: नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका।
प्रशासन की तैयारी: बाढ़ नियंत्रण कक्ष और राहत कार्यों के निर्देश।

उत्तर प्रदेश में इन जिलों के लिए अलर्ट जारी 

लखनऊ,वाराणसी,कानपुर,गोरखपुर,प्रयागराज,मिर्जापुर,बरेली,आगरा,फैजाबाद (अयोध्या),सहारनपुर,मथुरा,अलीगढ़,मेरठ,गाज़ियाबाद,नोएडा,सिद्धार्थनगर,देवरिया,बहराइच,बलरामपुर,श्रावस्ती
इन जिलों में 20 से 31 अगस्त के बीच भारी बारिश और बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।