29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ मंडल में 19 से 25 तक बारिश, उमस और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए किन जिलों में रहें सतर्क

लखनऊ मंडल में 19 से 25 अगस्त तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने इस अवधि में तेज बारिश, उमस और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत कई जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 17 Aug 2024, 5:17 PM IST

Lucknow Weather

Lucknow Weather

लखनऊ मंडल में मौसम विभाग ने 19 से 25 अगस्त के बीच बारिश, उमस और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, और सीतापुर समेत अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अवधि में मानसून की गतिविधियां तेज हो जाएंगी, जिससे बारिश की तीव्रता में वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ मंडल में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट: सीतापुर और लखीमपुर में बाढ़ की संभावना

तेज हवाओं और बारिश के साथ-साथ उमस का स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे लोगों को असुविधा हो सकती है। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें : Rain Alert: 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, मेघ गर्जन-वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी, जानें पूरे हफ्ते का मौसम

मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों से आग्रह किया है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति में बाधा आने की संभावना भी जताई जा रही है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ का मौसम: हल्की हवा और उमस ने बढ़ाई गर्मी, मौसम विभाग का नया अपडेट

19 से 25 अगस्त: लखनऊ मंडल में बारिश का रेड अलर्ट

उमस और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित होने की संभावना। लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव समेत कई जिलों में सावधान रहने की सलाह। मानसून की सक्रियता से बारिश और तेज हवाओं का प्रकोप बढ़ेगा ।

मौसम विभाग की चेतावनी: सुरक्षित स्थानों पर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें ।