
UP Weather
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, और सीतापुर जैसे जिले शामिल हैं। इसके अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, और शाहजहांपुर के आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), आगरा, मथुरा, अयोध्या, लखनऊ, चित्रकूट, और अन्य जिलों में भी तेज बारिश का अलर्ट है। बनारस, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, मऊ, और आजमगढ़ में भी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की टर्फ लाइन यूपी से एमपी की ओर शिफ्ट हो रही है, जिससे अगले कुछ दिनों तक यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 16-17 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 18-19 अगस्त को भी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। 20 और 21 अगस्त को भी बारिश के आसार हैं, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा।
22 अगस्त तक यूपी के विभिन्न हिस्सों में जारी रहेगा बारिश का दौर, मानसून सक्रिय। 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, कई स्थानों पर मेघ गर्जन-वज्रपात का खतरा।
अधिकतम तापमान 30-34°C और न्यूनतम तापमान 24-27°C के बीच रहेगा।
संबंधित विषय:
Updated on:
16 Aug 2024, 3:03 PM IST
Published on:
16 Aug 2024, 3:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.