
अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी
लखनऊ में 37 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी के मुताबिक इंदिरा नगर में छह, चिनहट, सरोजनी नगर, आलमबाग में पांच-पांच लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। इसके अलावा अलीगंज, बीकेटी, हजरतगंज व चौक में तीन- तीन, ऐशबाग, बाजारखाला, काकोरी, गोसाईगंज में एक-एक मरीज सामने आए हैं।
जारी किया नोटिस
स्वास्थ्य विभाग व मलेरिया यूनिट की टीमों ने करीब 1386 घरों और आसपास मच्छर जनित स्थितियों के सर्वेक्षण में तीन भवन स्वामियों को नोटिस दिया है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी
डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। भर्ती मरीजों की संख्या सात से 10 के बीच रही, जबकि तीन से चार दिन पहले 12 से 15 मरीज रोजाना सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती हो रहे थे।डेंगू मरीजों में अब भी तेजी से प्लेटलेट्स काउंट घट रहा है। दो से तीन दिन में प्लेटलेट्स एक लाख से घटकर 50 हजार तक आ रहा है। कई मरीजों में तो 20 से 25 हजार तक प्लेटलेट्स काउंट आ रहा है।
अस्पताल में हो जाये भर्ती
डॉक्टरों का कहना है कि प्लेटलेट्स को लेकर बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। 10 हजार से नीचे प्लेटलेट्स काउंट आने पर अस्पताल में भर्ती हों। इसके अलावा रक्तस्राव और शरीर में चकत्ते पडऩे पर भी। डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं।
Published on:
09 Nov 2023 05:49 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
