2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप के बाद 5 महीने की प्रेग्नेंट थी लड़की, अब परिवार वालों ने कोर्ट से मांगी अबॉर्शन की अनुमति

पुलिस का कहना है कि "पीड़िता अब पांच महीने की गर्भवती है और उसका परिवार बच्चा नहीं चाहता है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Nazia Naaz

Dec 15, 2022

आरोपी पर रेप और पोक्सो के तहत केस दर्ज

आगरा में रेप पीड़िता के परिवार ने अदालत से अबॉर्शन की अनुमति मांगी है। 16 साल की लड़की का चाचा ने रेप किया था। रेप के बाद लड़की प्रेग्नेंट हो गयी थी। 5 महीने की प्रेगेनेंसी के बाद परिवार ने अदालत से अबॉर्शन की अनुमति मांगी है। रिपोर्टस के मुताबिक कोर्ट लड़की की सेहत को ध्यान में रखते हुए फैसला लेगी।

चाची ने नहाते हुए बनाया था वीडियो, करती थी ब्लैकमेल

30 अक्टूबर को परिवार वालों ने कोर्ट में इसकी गुहार लगाई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नाबालिग लड़की 10 महीने से अपने नाना के घर रह रही थी। जब वह नहा रही थी तब उसकी चाची ने उसका एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपने देवर को दे दिया। चाची का देवर वीडियो से लड़की को ब्लैकमेल किया करता था। वो लगातार 6 महीने तक लड़की का यौन शोषण करता रहा।

आरोपी पर रेप और पोक्सो के तहत केस दर्ज

डिप्टी सुपरिटेंडेंट (इगलास) के मुताबिक "पीड़ित परिवार की तरफ से दायर एक शिकायत के आधार पर, धारा 376 यानी बलात्कार, पोक्सो अधिनियम के तहत आरोपी हेमंत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। वीडियो बनाने वाली चाची को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।