1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बढ़ते पेट को कम करना चाहते हैं तो करें ये 5 आसान उपाय

इन चीजों के माध्यम से आप अपने बढ़ रहे पेट या मोटापे को कम कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
5 tips of health benefits for growing stomach in hindi

बढ़ते पेट को कम करना चाहते हैं तो करें ये 5 आसान उपाय

लखनऊ. अगर आप अपने बढ़ रहे पेट को कम करना चाहते हैं और अपनी पर्सनैलिटी को भी खराब होने से बचाते हैं तो आपको अपने खान-पान और अनियमित जीवनशैली को बदलना होगा। जब आपका मोटापा बढ़ रहा होता है तो आपको अपने कार्य करने में काभी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं या निजात पाना चाहते हैं तो इन चीजों के माध्यम से आप अपने बढ़ रहे पेट या मोटापे को कम कर सकते हैं।

1. वेजिटेबल जूस

लखनऊ के डॉ. आनन्द वर्धन ने बताया है कि सब्जियों में ढेर सारे पौष्टिक आहार पाए जाते हैं। इनमें मौजूद मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स न सिर्फ आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं बल्कि आपका वजन भी तेजी से घटाने में मदद करते हैं। वेजिटेबल जूस से शरीर में तुरंत ऊर्जा प्राप्त हो जाती है और आपकी भूख भी शांत हो जाती है।

2. आइस कोल्ड वाटर

बर्फ का ठंडा पानी आपके शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रिया को तेज करने में मदद करता है। इसलिए इससे आप तेजी से कैलरीज कम कर सकते हैं। अगर आप वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करना चाहते हैं तो आपको रोज लगभग एक या दो बोतल सुबह उठकर खाली बिना कुछ खाए पानी पीना होगा लेकिन ध्यान रखें कि पानी बहुत ठंडा नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे आपको जुकाम होने की संभावना भी हो सकती है।

3. नारियल पानी

अन्य किसी ड्रिंक की अपेक्षा नारियल पानी में ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। किसी ड्रिंक में जितने ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं वह शरीर को उतना ही ज्यादा हाइड्रेट करता रहेगा। नारियल पानी के साथ सबसे अच्छी चीज यह है कि न तो इसमें आपको आर्टिफिशल चीनी मिलाने की जरूरत पड़ती है और न ही कोई फ्लेवर्स क्योंकि ये खुद ही अपने आप में बहुत स्वादिष्ट होता है। नारियल पानी पीने से आपका तेजी से वजन घट जाता है।

4. स्किम्ड मिल्क

आप अपने वजन को कम करने में स्किम्ड दूध का उपयोग करें इसे पीने से आपका बॉडी फैट तेजी से कम होता है इसलिए तेजी से वजन घटाने में स्किम्ड दूध की अच्छी मदद मिलती है। अगर आप रोजाना सुबह स्किम्ड मिल्क पीते हैं, तो दूध न पीने वालों की अपेक्षा आप 80% तक अपना वजन घटाने की कोशिश कर सकते हैं।

5. ब्लैक टी

ग्रीन टी के फायदों को तो आप पहले से ही जानते होंगे। ग्रीन टी शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है। इसलिए इससे तेजी से वजन घटया जा सकता है। ग्रीन टी के अलावा ब्लैक टी पीकर भी आप अपना वजन को तेजी के साथ कम करने की कोशिश कर सकते हैं क्योंकि ये भी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।

Story Loader