29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lucknow Police Transfer:लखनऊ में कमिश्नर के एक्‍शन से हड़कंप, सेंट्रल जोन में 4 दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, 26 का ट्रांसफर

Lucknow Police Transfer : लखनऊ के सेंट्रल जोन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीसीपी ने 4 दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि 26 अन्य पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 9 Aug 2024, 3:23 PM IST

Police Transfer

Police Transfer

Lucknow Police Transfer: लखनऊ के सेंट्रल जोन में पुलिस प्रशासन में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीपी ने 4 दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत कैसरबाग थाने में तैनात महिला दरोगा बबिता गंगवार, नाका थाने में तैनात दरोगा हेमंत कुमार, मध्य जोन में तैनात दरोगा हरिद्वार मिश्रा, और महानगर थाने में तैनात दरोगा अनिल सिंह कुशवाह को लाइन भेजा गया है। इसके साथ ही हसनगंज थाने के सिपाही हेमेंद कुमार और महानगर थाने के सिपाही दीपक तिवारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP Roadways में तबादला संकट: 10 एआरएम वित्त के Transfer, केवल एक ने संभाला कार्यभार

इसके अलावा, सेंट्रल जोन के कई चौकी प्रभारियों का भी तबादला किया गया है। महानगर थाने और मादेयगंज थाने के एडिशनल SHO को भी बदल दिया गया है। यह फेरबदल पुलिस प्रशासन की आंतरिक समीक्षा के बाद किया गया है, जिसका उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन और कार्यक्षमता को बनाए रखना है।