
लखनऊ. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने सहायक अध्यपक के कुल 68500 पदों पर भर्तियां घोषित की है। सभी नियक्तियां शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में की जाएंगी। आरक्षण से जुड़े सभी लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को प्राप्त होंगे। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में मानें जाएंगे। वे इसी श्रेणी में इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवारी 2018 है। योग्यता, आयु, वेतन, आवेदन की पूरी जानकारी यहाँ पढ़िए -
कुल पदों की संख्या : 68500
योग्यता :
- मान्यता प्राप्त संस्थान ने बैचलर डिग्री हो।
- दो वर्षीय बीटीसी/विशिष्ट बीटीसी/उर्दू बीटीसी हो। या डीएड (विशेष शिक्षा) या चार वर्षीय बीएलएड डिग्री हो।
-उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा कक्षा 1 से 5 के लिए आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा परीक्षा (टीईटी) में उत्तीर्ण हो।
- टीईटी में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 60 प्रतिशत अंकों (90 अंक) और एससी/एसटी/अन्य पिछड़ा वर्ग/ पूर्व सैनिक/दिव्यांगों के लिए 55 प्रतिशत अंकों (82 अंक) का होना जरुरी है।
आयु सीमा
अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2017 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
परीक्षा केंद्र
आगरा , हाथरस , अलीगढ , मथुरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा , बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर,पीलीभीत, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर, कानपूर नगर, कानपूर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली , सीतापुर, हरदोई , लखीमपुर खीरी, इलाहाबाद, कौशाम्बी , फतेहपुर, प्रतापगढ़, झाँसी, ललितपुर, जालौन, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाज़ीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, फैज़ाबाद,नगर,
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 600 रूपए देने होंगे।
- यूपी के एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए शुल्क 400 रूपए है।
- शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड या एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है।
- भुगतान का विकल्प उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन के दौरान प्राप्त होगा।
- उठता प्रदेश के दिव्यांगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
जरुरी सूचना
- अधिकतम आयु में उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्राप्त होगी।
- परीक्षा के दिन अपना प्रवेश पत्र जरूर साथ लेकर आएं।
- अभ्यर्थी प्रत्येक जनपद के लिए अलग अलग आवेदन फॉर्म न भरें
- पदों के लिए उन्हीं उम्मीदवारों को योग्य माना जाएगा, जिन्हें आवेदन की तिथि तक उत्तर प्रदेश में रहते हुए लगातार पांच वर्ष हो चुके हैं। ऐसे उम्मीदवारों को निवास का प्रमाण पत्र चयन के समय प्रस्तुत करना होगा।
Updated on:
29 Jan 2018 10:46 am
Published on:
29 Jan 2018 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
