Medical Education:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को बड़ा तोहफा मिला है। प्रदेश के 7 नए मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) से लेटर ऑफ परमीशन (एलओपी) प्राप्त हुआ है, जिससे इन कॉलेजों में इसी सत्र से पढ़ाई शुरू हो सकेगी।