2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Social Media Appeal: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने X पर मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Social Media Appeal: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के  बीच का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार फिर भानवी सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार।  
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Jul 31, 2024

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

Social Media Appeal: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने X (पूर्व में ट्विटर) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की अपील की है। उन्होंने लिखा, "आपका महिला सुरक्षा पर दिया गया भरोसा अच्छा लगा। मेरी फरियाद पर भी मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए।"

भानवी सिंह का आरोप है कि उनके खिलाफ हजरतगंज थाने में एक फर्जी प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच करने और विवेचक पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। भानवी सिंह का कहना है कि कुछ लोग उन्हें तोड़ने के लिए मानसिक दबाव बना रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर पुलिस कर्मी किसके दबाव में काम कर रहे हैं।

भानवी सिंह की इस अपील के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।