यूट्यूबर सौरभ जोशी से रंगदारी मांगने का आरोपी फैजगंज बदायूं निवासी अरुण कुमार रंगदारी वसूलने जैसी फिल्में देखने का शौकीन रहा है। वह यूट्यूबर सौरभ के हर वीडियो भी देखता था और लंबे समय से उसे फॉलो भी कर रहा था। यहां से ही उसने सौरभ से रंगदारी में बड़ी रकम मांगने की योजना बनाई। हालांकि उसके मंसूबों पर हल्द्वानी पुलिस ने पानी फेर दिया। करोड़ों कमाने के सपने देख रहा आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया।