5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेबसाइट और यूट्यूब पर धार्मिक उन्माद फैलाया, तो यूपी में रासुका के तहत होगी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या फोटो को लाइक, शेयर और उनपर कमेंट करना अब भारी पड़ सकता है
2 min read
Google source verification
social media

वेबसाइट और यूट्यूब पर धार्मिक उन्माद फैलाया, तो यूपी में रासुका के तहत होगी कार्रवाई

लखनऊ. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या फोटो को लाइक, शेयर और उनपर कमेंट करना अब भारी पड़ सकता है। ऐसा करना धार्मिक उन्माद फैलाने जैसा है जिसपर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर पुलिस की नजर

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग बेहूदा पोस्ट डालते हैं, जो कि धार्मिक उन्माद फैलाने जैसा है। इससे समाज में धार्मिक तनाव पैदा होता है और इस तरह का काम करने वालों पर अब पुलिस कड़ी नजर रखेगी। ऐसे लोगों पर सामान्य धाराओं के साथ ही रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर जिले की साइबर सेल पैनी नजर रखेगी।

मेरठ में बनेगा सोशल मीडिया लैब

आपत्तिजनक फोटो व पोस्ट करने वालों पर नजर रखने के लिए प्रदेश सरकार मेरठ में सोशल मीडिया सेल की स्थापना की है। इस लैब के जरिये सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो व पोस्ट डालने वालों का पता लगाया जाएगा। इससे यह भी पता चलेगा कि आपत्तिजनक पोस्टों को कितने लोगों ने फॉरवर्ड, लाइक और इस पर कमेंट किया है। अपराधी की पहचान होने के बाद स्थानीय पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करेगी।

हर गतिविधि पर नजर

मेरठ में सोशल मीडिया लैब दिल्ली आईआईटी के विशेषज्ञों की जिम्मेदारी है। इसके माध्यम से फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब पर आपत्तिजनक पोस्ट व फोटो डालने वालों की मॉनिटरिंग कर उनपर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पर भी होगी कार्रवाई

सोशल मीडिया से पूरी तरह से आपत्तिजनक फोटो और पोस्ट का खात्मा करने के लिए सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में अगर आरोपियों के लिए पुलिस की लापरवाही भी सामने आती है, तो उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट माहौल बिगाड़ता है। आने वाले दिनों में त्योहारों की लड़ी लगने वाली है। ऐसे में अगर किसी भी तरह के ऐसे फोटो व पोस्ट डाले जाते हैं, जो ऑब्जेक्शनल हो, तो इससे धर्म के नाम पर हिंसा भड़कती है व गलत मैसेज जाता है।