18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का यूपी-बिहार में चर्चा, को-स्टार बोले- डट कर करें मुकाबला और बढ़ाएं भोजपुरी का मान

अक्षरा सिंह का हौसला अफजाई करते हुए नीरज यादव कहा कि आप डट कर मुकाबला करें, अक्षरा आप डटे रहिए।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitish Pandey

Aug 15, 2021

akshra_singh.jpg

लखनऊ. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर ले रही हैं। शो के पहले एपिसोड से ही अक्षरा चर्चा में हैं। अक्षरा सिंह यूपी-बिहार के लोगों और भोजपुरी भाषा को लेकर कोई भी बुरी बात सुनने को तैयार नहीं है। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो वह उसको मुंह तोड़ जवाब दे रही है। अक्षरा का यह रूप देखकर एक ओर जहां बिग बॉस के घर में रहने वाले सभी कंटेस्टेंट हैरान हैं तो वहीं उनके फैंस इससे काफी खुश हैं। फैंस अक्षरा की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का एक और वीडियो हुआ वायरल, बोल्डनेस की हदें पार

यूपी-बिहार में अक्षरा की चर्चा

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की बिग बॉस के घर में बेहतरीन परफॉरमेंस देखने को मिल रही है। यही वजह है कि अक्षरा यूपी-बिहार में चर्चा की विषय बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भोजपुरी फिल्मों में विलेन के रुप में दिखने वाले एक्टर नीरज ने कहा कि अक्षरा सिंह बिग बॉस जीतकर आएं और भोजपुरी का मान बढ़ाएं। इसके साथ ही नीरज ने कहा कि अक्षरा बेहद अच्छी कलाकार और सपोर्टिंव इंसान हैं।

अक्षरा के साथ काम कर चुके हैं नीरज

नीरज यादव, अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी फिल्‍म 'प्रतिघात' में काम कर चुके हैं। नीरज ने आगे कहा कि अक्षरा सिंह काफी मिलनसार स्वभाव की। उन्होंने अक्षरा सिंह का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप डट कर मुकाबला करें, अक्षरा आप डटे रहिए।

करण जौहर को बताया न्यायप्रिय

भोजपुरी एक्टर नीरज यादव ने शो के होस्‍ट करण जौहर को न्‍यायप्रिय बताते हुए कहा कि उनके रहते किसी के साथ शो में अन्‍याय नहीं हो सकता है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले अभिनेता नीरज यादव अब तक दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन, खेसारी लाल यादव जैसे कलाकारों के साथ करीब 45 फिल्‍में कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर की कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान, MMS लीक होने से आई थी चर्चा में