7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्ट्रेस ने भगवान राम से की अखिलेश यादव की तुलना, जानें क्यों कहा ऐसा

एक्ट्रेस काजल निषाद के घर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे तो वह भावुक हो गईं। उन्होंंने कहा, "मेरे घर राम आए हैं।"

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Mar 23, 2023

Akhilesh Yadav meets Kajal Nishad

भोजपुरी एक्ट्रेस और पूर्व सपा उम्मीदवार काजल निषाद के घर सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने इसकी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की और अखिलेश यादव की तुलना भगवान राम से की है।


काजल निषाद अखिलेश यादव को देख हुईं भावुक

काजल निषाद ने भजन ‘मेरे घर राम आए हैं’ की लाइनों से अखिलेश यादव का स्वागत किया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “मेरी चौखट पे चल के आज, चारो धाम आये हैं, बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आये हैं।”

यह भी पढ़ें: सारस को मिला नया ठिकाना, पक्षी विहार से उड़कर यहां पहुंचा, देखें वीडियो

साथ ही, अखिलेश यादव का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने लिखा, “ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कोटि कोटि प्रणाम, धन्यवाद की मेरा मान सम्मान रखते हुए हमारी चौखट पर पधारें।”

कौन हैं काजल निषाद?
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद एक भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर भी काम किया है। टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘लापतागंज’ से उन्हें काफी फेम मिला था। साल 2012 में एक्ट्रेस ने राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हांसिल नहीं कर पाई।

साल 2021 में काजल ने समाजवादी पार्टी को ज्वाइन किया। अखिलेश यादव ने उन्हें 2022 के विधानसभा चुनावों में गोरखपुर की कैंपियरगंज सीट से टिकट दिया, लेकिन वह यहां भी नहीं जीतीं।

उत्तर प्रदेश के बेहद जरूरी वीडियोज देखने के लिए क्लिक करें हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को।