सारस का नया ठिकाना
बता दें कि पक्षी विहार से गायब होने के बाद, सारस ‘बी सैया’ नाम के गांव में पहुंचा हुआ है। अखिलेश ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, “उप्र के पक्षी-प्रेमी ‘बी सैया’ नामक गांव को बहुत धन्यवाद जिसने सारस को बचाया, खिलाया पिलाया और वो काम कर दिखाया, जिसमें उप्र की सरकार नाकाम रही।”
अखिलेश यादव ने सारस के जरिए BJP पर भी निशाना साधा और लिखा, “सच तो ये है कि प्रेम से बड़ी सत्ता और कोई हो ही नहीं सकती… भाजपाई अगर समय रहते ये समझ लें तो शायद उनके अंदर की नफ़रत कुछ कम हो जाए।”
यह भी पढ़ें: ...तो इनके साथ गया आरिफ का सारस, इसलिए नहीं आया घर