16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में आया नूर- फैशन, ज्वेल्स एण्ड लाइफस्टाइल’, मिलेंगी यहां हर तरह की वैरायटी

लखनऊ में 'नूर- फैशन, ज्वेल्स एण्ड लाइफस्टाइल' एग्जीबीशन का आगाज हुआ

2 min read
Google source verification
tina dutta

लखनऊ. बदलते दौर में महिलाओं का फैशन को लेकर टेस्ट भी बदल रहा है। अब वे सिर्फ खूबसूरत नहीं बल्कि अपने लुक से कूल और क्लासी भी दिखना पसंद करती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए लखनऊ में 'नूर- फैशन, ज्वेल्स एण्ड लाइफस्टाइल' एग्जीबीशन का आगाज हुआ। इसका उद्घाटन किया प्रसिद्ध टीवी एवं बाॅलीवुड अभिनेत्री टीना दत्ता ने।

फेयरीटेल्स ‘नूर- फैशन, ज्वेल्स एण्ड लाइफस्टाइल' एग्जीबीशन की लखनऊ स्थित होटल क्लार्क अवध में शुरूआत की गई। यह एग्जीबीशन निकिता आर्या और मेघनीत तलवार द्वारा आयोजित की गई है।

शादी और पार्टीज के ओकेजन के लिए बेस्ट कलेक्शन की हुई खरीदारी

पहले दिन एग्जीबीशन में काफी भीड उमड़ी और लोगों ने खूब खरीदारी की। सबसे ज्यादा शादी और पार्टीज के ओकेजन के लिए बेस्ट क्लेक्शन की खरीदारी हुई। इसी के साथ ज्वेलरी की भी खूब डिमांड रही। इन सभी के अलावा लड़कियों ने वेस्टर्न वियर की लेटेस्ट और ट्रेंडी रेंज की ज्यादा खरीदारी की। एग्जीबिशन में ब्राइडल, वेस्ट्रन वेयर, बैगस, ट्रडीशनल व फैशन ज्यूलरी, वेडिंग असेसरीज, लाइफ स्टाइल, डिजाइनर फुटवेयर के अलावा फैशन व लाइफ स्टाइल की अपार वेरायटी लोगों को मिली।

देशभर के डिजाइनर्स का रहा कलेक्शन

एग्जिीबिशन में देशभर के 50 से अधिक डिजाइनर्स अपनी लेटेस्ट कलेक्शन लेकर आए। एग्जिीबिशन की संस्थापक निकिता आर्या और मेघनीत तलवार ने बताया कि स्टाइल और बेस्ट क्लास में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए ये प्रदर्शनी बेहतरीन मौका साबित होगी।

फेयरीटेल्स ‘‘नूर‘‘- फैशन, ज्वेल्स एण्ड लाइफस्टाइल एग्जीबीशन की लखनऊ स्थित होटल क्लार्क अवध में शुरूआत की गई। यह एग्जीबीशन निकिता आर्या एवं मेघनीत तलवार द्वारा आयोजित की गई है एवं यह 3 मई से 4 मई तक चलेगी। फैशन, ज्वेल्स एण्ड लाइफस्टाइल एग्जीबीशन का उद्घाटन प्रसिद्ध टीवी एवं बाॅलीवुड अभिनेत्री टीना दत्ता द्वारा किया गया। इस समारोह में अन्य प्रसिद्ध हस्तियां एवं लखनऊ के पेज-3 एवं विशिस्ट हस्तियाँ उपस्थित रहे।

पहले दिन एग्जीबीशन में काफी भीड उमड़ी एवं लोगों ने खूब खरीदारी की। सबसे ज्यादा शादी एवं पार्टीज आदि के ओकेजन के लिए बेस्ट क्लेक्शन की खरीदारी हुई। डिजाइन वियर खास तौर पर यहां पेश किए गए। एसेसरीज की भी खूब डिमांड रही। साथ ही गल्र्स ने वेस्टर्न वियर की लेटेस्ट और ट्रेंडी रेंज की खरीदारी कीं।
एग्जिीबिशन में देशभर के 50 से अधिक डिजाइनर्स अपनी लेटेस्ट कलेक्शन लेकर आये है। एग्जिीबिशन की संस्थापक निकिता आर्या एवं मेघनीत तलवार ने बताया कि स्टाइल और बेस्ट क्लास में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए ये प्रदर्शनी बेहतरीन मौका साबित होगी। उन्होने कहा कि उनका हमेशा ही प्रयास रहा है कि शहर के लोगों की फैशन की जरूरत को पूरा किया जाए। एग्जीबिशन में ब्राइडल, वेस्ट्रन वेयर, बैगस, ट्रडीशनल व फैशन ज्यूलरी, वेडिंग असेसरीज, लाइफ स्टाइल, डिजाइनर फुटवेयर के अलावा फैशन व लाइफ स्टाइल की अपार वेरायटी लोगों को एक ही छत के नीचे मिलेगी।
खरीददारों के बीच यह एक विश्वसनीय मंच है, जिसमें फैशन डिजाइनरों द्वारा, स्मार्ट, कौशल डिजाइनर कपड़े, उत्तम दर्जे के गहने, बैग, भारत के उम्दा डिजाइनरों द्वारा बनाये गये डिजाइनर जूते शामिल हैं। इस एग्जीबीशन में लग्जरी ब्रांड जैसे अरमानी, माइकल कोर्स, हैकेट लंदन, मोशीनो आदि लग्जरी ब्रांडों ने अपने विशेष संग्रह का प्रदर्शन किया साथ ही बॉडीकेयर एवं नेल आर्टिस्ट अंकिता द्वारा आयोजित कार्यशाला में भाग लेने के लिए लखनऊवाले बेहद उत्साहित दिखे।
लखनऊ में अपने पिछले सफल सत्रों से गदगद फेयरीटेल ‘नूर‘ लखनऊ में आगे भी रचनात्मक प्रदर्शनियों को आयोजित करने की योजना बना रही है।