लखनऊ ,अब तक 1018 Shramik Special Train प्रदेश में आ चुकी हैं।इनमें 13 लाख 54 हजार से अधिक लोग आ चुके हैं।अब तक सभी ट्रेनों, बसों को मिलाकर 21 लाख लोग हमारे प्रदेश में विभिन्न प्रदेशों से श्रमिक और कामगार आ चुके हैं।आज कल में 178 ट्रेनें चल रही हैं, वो भी हमारे प्रदेश में जल्द आ जाएंगी।मुख्यमंत्री का आदेश है कि प्रदेश हर संभव सहयोग अन्य प्रदेशों को देते हुए रेलवे का सहयोग लेते हुए किसी भी राज्य से लोगों को प्रदेश में लाने की व्यवस्था की जाए।