
सेना भर्ती रैली में उमड़ी युवाओं की भीड़, अग्निवीर बनने की चाह में 848 अभ्यर्थियों ने दिखाया जोश
Agniveer Gd Recruitment: लखनऊ कैंट स्थित एएमसी स्टेडियम में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी की भर्ती रैली आयोजित की गई, जिसमें कानपुर देहात और महोबा जिलों के अभ्यर्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कानपुर देहात की रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा, मैथा, और भोगनीपुर तहसीलों तथा महोबा की कुलपहाड़, चरखारी और महोबा तहसीलों से कुल 1106 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 848 (76.67%) अभ्यर्थियों ने रैली में उपस्थिति दर्ज कराई।
15 जनवरी 2025 को औरैया जिले के बिधूना, औरैया, अजीतमल तहसीलों और बांदा जिले के बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी और पैलानी तहसीलों के अभ्यर्थी अग्निवीर जीडी श्रेणी की भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) लखनऊ ने इन जिलों के अभ्यर्थियों को समय पर रैली स्थल पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ कैंट स्थित एएमसी स्टेडियम में 10 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025 तक चल रही इस भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। ये जिले हैं:
इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य भारतीय सेना के लिए योग्य और उत्साही युवाओं का चयन करना है। रैली में शारीरिक फिटनेस टेस्ट, मेडिकल चेकअप, और लिखित परीक्षा शामिल हैं।
भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों ने इस अवसर को लेकर उत्साह व्यक्त किया। एक अभ्यर्थी ने कहा, “अग्निवीर के रूप में सेना में शामिल होना मेरा सपना है। मैं इस रैली के लिए कई महीनों से तैयारी कर रहा था।”
Published on:
14 Jan 2025 08:54 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
