30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती का विज्ञापन फिर अटका, जाने क्या बोले अभ्यर्थी

906 अभ्यर्थियों का डाटा पुनः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा त्रुटिपूर्ण भेजा गया, कृषि प्रतियोगी छात्र निराश सता रहा है, ओवरएज होने का डर।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Aug 11, 2023

 Agriculture Technical Assistant Recruitment

Agriculture Technical Assistant Recruitment

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ में कृषि प्रतियोगी छात्रों के माध्यम से कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर आयोग में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा पुनः 906 अभ्यर्थी का डाटा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PSC) द्वारा अपूर्ण भेजे जाने की बात कही गई है।


भर्ती में उम्र सीमा में छूट

दरसल पूर्व में कृषि प्राविधिक सहायक की भर्ती के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कराता था जिसमें पूर्व में 2013 में 6628 पदों पर निकली भर्ती में आरक्षण को लेकर विवाद हुआ था जो सुप्रीम कोर्ट तक गया था जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय के माध्यम से 906 चयनित अभ्यर्थियों का चयन निरस्त करते हुए उनको आगामी भर्ती में उम्र सीमा में छूट के मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की गई थी।

डाटा अब तक सही निर्धारित फॉर्मेट पर नहीं

वर्तमान में यह भर्ती अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) से होती है जिसमे आयोग को कृषि निदेशालय द्वारा 3446 पदों पर कृषि प्राविधिक सहायक की भर्ती का अधियाचन प्राप्त हुए भी 6 माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पिछली भर्ती के अचयनित 906 अभ्यर्थी का डाटा अब तक सही निर्धारित फॉर्मेट पर नहीं उपलब्ध कराया गया है जिसके कारण कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हो पा रहा है।


UPPSC व कृषि निदेशालय को लिखा पत्र

जिसको लेकर पुनः कृषि प्रतियोगी छात्रों द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर ज्ञापन सौंपा गया जिसमे कृषि प्रतियोगी छात्र अभिनव मिश्रा व विशाल सिंह की मुलाकात उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक से कराई गई जिसमें उनके द्वारा जानकारी दी गई की 2 बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से 906 अभ्यर्थी का जो डाटा भेजा गया है, वह एनआईसी के निर्धारित फॉर्मेट पर न होने के कारण उनके द्वारा पुनः वापस भेज कर UPPSC व कृषि निदेशालय को पत्र लिख कर संशोधित डाटा की मांग की गई है,

भर्ती विज्ञापन जारी नहीं कर पा रहे

जैसे ही 906 अभ्यर्थियों का निर्धारित फॉर्मेट पर त्रुटिपूर्ण डाटा हमको सॉफ्ट और हार्ड कॉपी के माध्यम से उपलब्ध हो जाएगा उसके बाद आयोग कृषि प्राविधिक सहायक के 3446 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर देगा। अभी जो यूपी पीसीएस से जो डाटा प्राप्त हुआ है वह अपूर्ण है। जिसके कारण भर्ती विज्ञापन जारी नहीं कर पा रहे है। ज्ञापन सौंपने में कृषि प्रतियोगी छात्र अमित शुक्ला,संदीप पाण्डेय, अनुज चौधरी, शुभम मौर्य, बृजेंद्र पाण्डेय, कुलदीप शुक्ला,गौरव आदि उपस्थित रहे।


अभ्यर्थी का डाटा निर्धारित फॉर्मेट पर भेजें

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशान्त पाण्डेय का कहना है पिछले 2 माह में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लगातार दूसरी बार 906 अभ्यर्थी का डाटा सही व निर्धारित फॉर्मेट पर न भेजे जाने के कारण अब तक कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हो सका है। समिति मांग करती है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अविलंब अभ्यर्थी का डाटा निर्धारित फॉर्मेट पर सॉफ्ट और हार्ड कॉपी के माध्यम से UPSSSC को उपलब्ध कराएं जिससे जल्द कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती का 3446 पदों पर विज्ञापन जारी हो सके अन्यथा समिती समस्त कृषि प्रतियोगी छात्रों के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पर धरने की लिए बाध्य होगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग