2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने गिनाईं सरकार उपलब्धियां, कहा- इस वजह से याद किए जाएंगे सीएम योगी

- ध्वस्त कानून-व्यवस्था और घोटाले योगी सरकार की उपलब्धि : अजय कुमार लल्लू- पूरे वर्ष दर्जनों बड़े आन्दोलन रहे योगी सरकार की एक वर्ष उपलब्धियां : अजय कुमार लल्लू- योगी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि-लगभग 40 बड़े घोटाले : अजय कुमार लल्लू- योगी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल (2020) में बेरोजगारी दर लगभग दो गुना बढ़ी : अजय कुमार लल्लू

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jan 02, 2021

State President Ajay Kumar Lallu press conference

अजय लल्लू बोले- उत्तर प्रदेश में आज अघोषित इमरजेंसी है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल 2020 भ्रष्टाचार, घोटाला, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या, लूट, डकैती, गौशालाओं में गौ माताओं की मौतें, किसानों की आत्महत्याएं, उत्पीड़न आदि के लिए जाना जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दर्जन से अधिक साधुओं की निर्मम हत्या, हाथरस, लखीमपुर, गोरखपुर, कानपुर, कौशाम्बी, मेरठ, बलरामपुर, भदोही, आजमगढ़, फतेहपुर, अलीगढ़, बुलन्दशहर, मथुरा आदि प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में रेप, हत्या की वीभत्स घटनाएं योगी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि के रूप में जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में प्रतिदिन औसतन आठ महिलाओं का बलात्कार और 30 महिलाओं का अपहरण होता है। पिछले साल के मुकाबले इस साल महिलाओं के खिलाफ अपराध में 24 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जीरो टालरेन्स की योगी सरकार में भ्रष्टाचार और घोटालों में बाढ़ सी आ गयी। घोटाले के लिए भी योगी सरकार का यह वर्ष उपलब्धि भरा रहा है। 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाला, डीएचएफएल घोटाला, होमगार्ड वेतन घोटाला, पीपीई किट घोटाला, स्वेटर,जूता, मोजा घोटाला, पशुपालन विभाग घोटाला, स्मार्ट मीटर रीडिंग घोटाला, लखनऊ विकास प्राधिकरण घोटाला, बांदा में चारा घोटाला, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत अल्पसंख्यक कल्याण योजना के तहत पेयजल और सीवर लाइन के निर्माण में घोटाला, लोकसेवा आयोग 2018 का पेपर लीक घोटाला, पंचायती राज विभाग में परफार्मेन्ट ग्रान्ट घोटाला, यमुना एक्सप्रेस वे घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, इन ब्लाक मोबाइल घोटाला आदि घोटाले मुख्यमंत्री जी की उपलब्धियां रही हैं। उन्होंने कहा कि यह वर्ष योगी सरकार की नाकामियों, विफलताओं, भ्रष्टाचार, घोटाला और लोकतंत्र व आम जनता के अधिकारों को कुचलने के रूप में जाना जाएगा।