24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अजय राय नेता नहीं, पुराने अपराधी हैं…’, बीजेपी MLC धर्मेंद्र सिंह का अजय राय पर बड़ा बयान

Ajay Rai News: पीएम मोदी पर दिए कथित बयान को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने सीएम योगी से मांग की है कि अजय राय की पूरी क्रिमिनल हिस्ट्री सार्वजनिक की जाए।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Pratiksha Gupta

May 24, 2026

up news, ajay rai on pm modi news, ajay rai news

अजय राय की पूरी क्रिमिनल हिस्ट्री | फोटो सोर्स- ANI

Ajay Rai News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय की कथित टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस बयान को लेकर वाराणसी से बीजेपी एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अजय राय पर निशाना साधा है। उन्होंने अजय राय को पुराना अपराधी बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि उनकी कथित आपराधिक पृष्ठभूमि और पुराने मामलों की जानकारी जनता के सामने लाई जाए।

'बनारस की साफ-सुथरी राजनीति को गंदा कर रहे हैं कांग्रेस नेता'

बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अजय राय कोई असली नेता नहीं हैं, बल्कि उनका पुराना इतिहास अपराध से जुड़ा रहा है। वे अपने कारनामों की वजह से वे कई बार जेल भी जा चुके हैं। उन पर लगे आरोप बहुत गंभीर और बड़े हैं। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जैसे एक गंदी मछली पूरे तालाब को खराब करती है, वैसे ही अजय राय बनारस की साफ-सुथरी राजनीति को गंदा कर रहे हैं।

'बनारस के संस्कारों का अपमान किया'

बीजेपी एमएलसी ने कहा कि बनारस की धरती ने राजनारायण और कल्पनाथ राय जैसे महान नेता दिए हैं। यहां विरोधी नेता भी एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते थे और पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे। माथे पर चंदन लगाकर देश के प्रधानमंत्री को गाली देना बनारस के संस्कारों के खिलाफ है। पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में बनारस का मान बढ़ाया है, उनके लिए ऐसी खराब भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

'तुष्टिकरण और सपा के कारण मिले वोट, आ गया घमंड'

धर्मेंद्र सिंह ने अजय राय को मिले वोटों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनीति के कारण भाजपा विरोधी उम्मीदवार को कुछ लाख वोट मिल जाते हैं। अगर अजय राय इतने ही बड़े नेता थे, तो पहले के चुनावों में उन्हें सिर्फ 70 हजार के आसपास वोट क्यों मिलते थे? उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन के कारण उन्हें जो कुछ लाख ज्यादा वोट मिल गए हैं, उसका उन्हें घमंड हो गया है। ऐसा घमंड लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। साथ ही बनारस की जनता से इस खराब भाषा का विरोध करने की अपील की है।