अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, लेकिन अब तक अपना अध्यक्ष भी नहीं चुन पाई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में यह प्रतिस्पर्धा चल रही है कि सबसे खराब हिंदू कौन है। उन्होंने सवाल किया कि जो पार्टी खुद को सबसे बड़ी बताती है, वह अब तक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव क्यों नहीं करा सकी? अखिलेश यादव की इस बात पर संसद में माहौल हल्का हो गया और उनके हंसने पर डिंपल यादव भी हंसने लगीं।