26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Political : अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा – निरंतर जनाधार खोती भाजपा अकेली पड़ गई

- भारत किसानों का देश है, पूंजीपतियों की जागीर नहीं - अजय लल्लू
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

Jan 15, 2021

2_4.jpg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाना बनाते हुए ट्विट कर कहा कि किसान आंदोलन के 50 दिन पूरा होना, भाजपा सरकार के कृत्यों के स्मारक की एक और ईंट साबित होगा। अब तो उनके समर्थक और कार्यकर्ता तक जनता का सामना करने की हिम्मत खो चुके हैं। किसानों के समर्थन में मध्यवर्ग का आना निर्णायक साबित हो रहा है। निरंतर जनाधार खोती भाजपा अकेली पड़ गयी है।

भारत किसानों का देश है, पूंजीपतियों की जागीर नहीं - अजय कुमार लल्लू

लखनऊ. कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्विट कर कहा कि भाजपा सरकार हमें किसानों के समर्थन में कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन से, राजभवन मार्च से रोक रही है। बीते रात से ही मेरे घर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भाजपा सरकार समझ ले यह भारत किसानों का देश है, पूंजीपतियों की जागीर नहीं। खेती-किसानी पर डकैती नहीं सहेंगे। सरकार को काले कृषि कानून को वापस लेने होंगे।