6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Election 2022: मुठ्ठी में अनाज भर अखिलेश यादव ने लिया अन्न संकल्प, जानिए किस बात की ली शपथ

किसानों को अपनी पार्टी के साथ जोड़ने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को नेता तेजिंदर सिंह विर्क के साथ पार्टी दफ्तर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गेंहू और चावल हाथ मे लेकर अन्न संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि काले कानून के जरिए किसानों पर ज्यादती करने वालों को हराने और हटाने का संकल्प लेते हैं।

2 min read
Google source verification
UP Election 2022: मुठ्ठी में अनाज भर अखिलेश यादव ने लिया अन्न संकल्प

UP Election 2022: मुठ्ठी में अनाज भर अखिलेश यादव ने लिया अन्न संकल्प

UP Election 2022: यूपी की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाने के लिए आज अखिलेश यादव ने अन्न संकल्प लिया। सोमवार को पार्टी कार्यालय किसान नेताओं के साथ अन्न संकल्प लेते हुए अखिलेश ने कहा कि हमारी पार्टी के नेताओं ने अन्न संकल्प लिया है। पार्टी प्रदेश में किसानों के हित के लिए कार्य करने को संकल्पित है। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाएं और विधानसभा चुनाव में हराएं। साथ ही, उन्होंने किसानों के लिए किए जाने वाले कार्य का भी जिक्र किया। साथ ही, तमाम कार्यकर्ताओं को भी अन्न संकल्प से जुड़ने की अपील की। अखिलेश ने कहा कि किसानों ने अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। किसानों के ऊपर झूठे केस चलाए गए। उन्हें गलत मामलों में फंसाया गया। ऐसी सरकार को हराने और हटाने का काम किसान करेंगे। अन्याय के खिलाफ वे खड़े होंगे।

दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सपा और राष्ट्रीय लोक दल को समर्थन देने की बात कही थी। लेकिन 24 घंटे के भीतर ही किसान नेता नरेश टिकैत अपने बयान से पलट गए और चुनाव में उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं देने की बात कही।जिसके बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों को अपने पक्ष में करने के लिए आज अन्न संकल्प लिया और पार्टी केतमाम कार्यकर्ताओं को भी अन्न संकल्प से जुड़ने की अपील की।

यह भी पढ़ें: सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन देकर पलटे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत

गन्ना किसानों के लिए अलग से फंड

अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के 15 दिनों के भीतर गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए अलग से फंड की स्थापना की जाएगी। गन्ना किसानों के लिए अगर फॉमर्स रिवॉल्विंग फंड भी बनाना पड़ा तो हम उसे बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि अपने पार्टी के घोषणापत्र में एमएसपी को प्रमुख मुद्दा बनाएंगे। हर फसल को एमएसपी पर खरीदने का कार्य समाजवादी सरकार करेगी।

यह भी पढ़ें: किसान नेता राकेश टिकैत के भाई से मिले केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

किसानों को देंगे मुफ्त बिजली

अखिलेश ने इस मौके पर किसानों को मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि इसे हम अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। हमने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का पहले ही वादा किया है। इसके अलावा किसानों को ब्याजमुक्त ऋण की सुविधा देने का भी अखिलेश ने वादा किया। किसानों के लिए बीमा और पेंशन की व्यवस्था होगी। केंद्र पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन का किए जाने का दावा किया जा रहा है। यूपी सरकार भी इस प्रकार के दावे कर रही है। हम जब अपना मैनिफेस्टो लेकर आएंगे तो हम जनता को किए गए तमाम वादों को पूरा किया जाएगा। किसानों को लेकर हम बात करेंगे।