23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती फ्लाइओवर हादसे पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाए बड़े आरोप, याद दिलाया ये हादसा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर इसको लेकर हमला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 11 Aug 2018, 9:38 PM IST

akhilesh yadav

Akhilesh

लखनऊ. बस्ती में एनएच 24 पर गिरे फ्लाईओवर ने सियासी रूप ले लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर इसको लेकर हमला किया है। आपको बता दें कि शनिवार को बस्ती जिले में नेश्नल हाइवे 28 पर बना एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया जिसमें चार मजदूर दब गए थे।

ये भी पढ़ें- शिवपाल यादव ने दिया बहुत बड़ा बयान, बताया महागठबंधन हुआ तो सपा को होगा ये

अखिलेश ने वाराणसी हादसे की दिलाई याद-

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में निर्माणाधीन कार्यों की गुणवक्ता बेहद खराब है। बस्ती की घटना के पूर्व 15 मई को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढ़हने के कारण कई लोगों की मृत्यु हो गयी थी। उसके बाद भी सरकार की आंख नहीं खुली। उन्होंने आगे कहा कि बीते 16 महीनों में यूपी की भाजपा सरकार में सड़कों का बुरा हाल हो गया है। प्रदेश के महानगरों की मुख्य सड़के भी खस्ताहाल है। समाजवादी सरकार में जो विकास कार्य शुरू हुए थे। भाजपा सरकार आते ही वे योजनाएं भ्रष्टाचार का शिकार हो गयी। पूरे प्रदेश में निर्माणाधीन कार्य कमीशनबाजी की भेंट चढ़ गए हैं। इसी कारण बनारस, बस्ती, जैसे हादसे हो रहे हैं। जब नेशनल हाई-वे के निर्माण कार्य खराब गुणवत्ता के कारण ढह सकते हैं तो फिर राज्य की सड़कों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। यही स्थिति झांसी के नेशनल हाई-वे की है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने सोलह माह में सड़कों का न रख-रखाव किया है और न ही मरम्मत आदि कार्य किए है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में आये दिन लोग घायल हो रहे हैं और गड्ढ़ों के ही कारण मौतें हो रही है। गड्ढ़ा मुक्त सड़कों का सच आखिरकार सामने आ ही गया।

भाजपा को बताया ‘ना-काम सरकार'-

अखिलेश यादव ने कहा कि बस्ती में बन रहे नेशनल हाई-वे के फुटहिया फ्लाईओवर गिरने से हताहत लोगों को सरकार तुरन्त राहत पहुंचाये। इस ‘ना-काम सरकार‘ में कोई काम नहीं हो रहा है और जो एक आध हो भी रहा है, तो उसकी ये दुर्दशा है। अब तो सरकार को अपने कामों की कमी व भ्रष्टाचार की जांच के लिये कोई स्थायी आयोग ही बना देना चाहिए।