सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए उपचुनाव में जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कैराना और नूरपुर की जनता को, कार्यकर्ताओं को, उम्मीदवारों को व सभी एकजुट दलों को जीत की हार्दिक बधाई। अखिलेश बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि
कैराना में सत्ताधारियों की हार उनकी अपनी ही प्रयोगशाला में, देश को बांटने वाली उनकी राजनीति की हार है। ये एकता-अमन में विश्वास करने वाली जनता की जीत व अहंकारी सत्ता के अंत की शुरुआत है।