2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश का बड़ा बयान, मायावती से दोस्ती रहेगी कायम, नेता कौन होगा बाद में बताएंगे

कैराना और नूरपुर उपचुनावों की जीत की खुशी में एक बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 6 Jun 2018, 12:03 PM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में हुए कैराना और नूरपुर उपचुनावों की जीत से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी से पूर्व सीएम अखिलेश यादव बहुत उत्साहित दिख रहे हैं। कैराना और नूरपुर उपचुनावों की जीत की खुशी में एक बड़ा बयान दिया है। कि उनकी मायावती से ये दोस्ती या गठबंधन इसी तरह से कायम रहेगा। विपक्ष कितना भी जोर लगा ले लेकिन सपा और बसपा की इस दोस्ती या गठबंधन को नहीं तोड़ सकता है। इसके साथ ही यह भी कहा है कि वह भाजपा को विकास के मुद्दों पर भटकने नहीं देंगे और ये तो बाद में बताएंगे कि नेता कौन होगा।

कैराना और नूरपुर में जीत को लेकर अखिलेश यादव उत्साहित

कैराना और नूरपुर उपचुनावों की जीत को लेकर अखिलेश यादव बहुत ही उत्साहित हैं। इसी उत्साह के साथ उन्होंने बयान दिया है कि भाजपा को केवल क्षेत्रीय दलों के माध्यम से रोका जा सकता है। अगर बात सपा बसपा के गठबंधन की है और भाजपा के खिलाफ महागठबंधन के नेता का सवाल भी किसी प्रकार का कोई भी मुद्दा नहीं है। यह तो लोकसभा चुनाव के बाद तय किया जाएगा कि नेता कौन होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि भाजपा का गठबंधन तो होने वाला है लेकिन देखना यह है कि कांग्रेस राष्ट्रीय लोकदल व अन्य किस तरह को लोग इस गठबंधन में शामिल होने के लिए आते हैं।

चुनाव के मुद्दों पर अखिलेश ने ये कहा

चुनाव के मुद्दों पर अखिलेश यादव का कहना है कि विकास के मुद्दों पर भाजपा को हम किसी भी तरह से भटकने नहीं देंगे और यूपी में गरीबी बेरोजगारी का सवाल है या गन्ना किसान बुरी तरह से बेहाल है। उनकी मदद करने वाला भी कोई नहीं है। भ्रष्टाचार खत्म भी नहीं हुआ है ओवरलोडिंग यूपी में कहां नहीं हो रही है। इसका साथ ही उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार में किए गए कार्यों में किसी प्रकार की कोई भी गलती निकाल पाए बस इतना जरूर है कि भाजपा ने उन कार्यों के मानक कम किए हैं। इसके अलावा भाजपा ने यूपी में कौन सा नया काम कर दिया है। इसमें सब हमारा ही तो रह है हमारा काम, हमारी डिजाइन हमारा ही एलाइनमेंट रहा है। यहां तक कि ठेकेदार व निर्माण कम्पनी भी वही है।

आज के युवा लोग सब समझते हैं

अखिलेश यादन ने कहा है कि हम तो भाजपा को बहुत बधाई देते हैं कि कम से कम आरक्षण की बात तो की है लेकिन झगड़ा मत करावाओ जहां तक भाजपा का राम मंदिर का मुद्दा है तो भूखे भजन न होय गोपाला, यह जमाना WhatsApp और Facebook का है। आज के युवा लोग सब समझते हैं हमारे अधिकारी तो बहुत काम करते थे। एक्सप्रेसवे देखिए मेट्रो सीजी सिटी रिवरफ्रंट इन लोगों ने सब बढ़िया काम किया है।