मायावती ने मंगलवार को जिस तरह अपने मंजूबे साफ किए हैं, उससे समाजावादी पार्टी की होने वाली बैठक पर सबकी निगाहें होंगी। हालांकि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मायावती का इशारा सीधे तौर पर कांग्रेस पर था और उन्होंने साफ-साफ शब्दों में गठबंधन के लिए सम्मानजनक सीटों की मांग कर दी है, लेकिन सपा भी विधानसभा चुनावों के लिए कोशश करेगी कि उसे भी ज्यादा से ज्यादा सीटें मिले। और मायावती के साथ बीते उपचुनाव में मिले फायदे को देखते हुए अखिलेश कांग्रेस से ऐसी ही शर्त रख सकते हैं। या ऐसा ही कोई चौकाने वाली ऐलान कर सकते हैं। वैसे कांग्रेस और बसपा दोनों से ही अखिलेश तालमेल बैठाने में लगे हैं और यूपी सहित हाल ही में मध्यप्रदेश में भी उन्होंने गठबंधन के लिए दरावाजे खुले होने का ऐलान किया था।