scriptबीजेपी सरकार किसानों के साथ सूट -बूट वालों को दे रही धोखा : अखिलेश | Akhilesh Yadav commented on Investors Summit and G-20 to BJP government | Patrika News
लखनऊ

बीजेपी सरकार किसानों के साथ सूट -बूट वालों को दे रही धोखा : अखिलेश

अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार अब इन्वेस्टमेंट के नाम पर गुमराह करने की तैयारी में है। अभी तक युवाओं और किसानों को गुमराह किया। अब आने वाले सूट -बूट वालों को।

लखनऊFeb 06, 2023 / 02:23 pm

Ritesh Singh

मुगल म्यूजियम नाम बदलने से विकास नहीं होगा: अखिलेश

मुगल म्यूजियम नाम बदलने से विकास नहीं होगा: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ सूट -बूट वालों को भी धोखा दे रही है। जी-20 बहाना है। पुराने इन्वेस्टमेंट में कितना पैसा आया, यह भाजपा सरकार क्यों नहीं बताती है। उन्होने कहा कि नाम बदलने से विकास नहीं होता है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों को धोखा दिया है, अब सबको धोखा दे रही है। ये तमाम सवाल हम लोग उठाते रहे हैं, इसके लिए संघर्ष करेगें।
यह भी पढ़ें

अखिलेश बोले- भाजपाई बेईमानी कर एक दूसरे को दे रहे बधाई

इन्वेस्टर्स समिट को लेकर बोल रहे झूठ: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 के नाम पर भी भाजपा सरकार जनता को धोखा दे रही है। अगर इस सरकार ने समाजवादी सरकार के माध्यम से कराए गए विकास कार्यो को आगे बढ़ाया होता तो जी-20 की तैयारी के लिए इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। इसी तरह से सरकार ने कोई औद्योगिक नीति बनाई होती तो लोग निवेश करने आते।
यह भी पढ़ें

तस्वीरें : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में समान नागरिक संहिता का हुआ विरोध

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार बताए कि पिछले निवेशक सम्मेलन में कितना निवेश आया? कितना निवेश जमीन पर उतरा, और कितने लोगों को रोजगार मिला। मुख्यमंत्री इन्वेस्टर्स समिट को लेकर झूठ बोल रहे हैं। एक तरफ बजट न देकर उद्योगपतियों को भगाया जा रहा है। दूसरी तरफ इन्वेस्टर्स मीट कर बुलाया जा रहा है।
समाजवादी सबका करते सम्मान : अखिलेश यादव

समाजवादियों ने कभी किसी को अपमानित नहीं किया है, सबको स्वीकार किया। हम लोग भगवान विष्णु से लेकर उनके जितने अवतार है, सबका सम्मान करते हैं। सभी धार्मिक ग्रन्थों का सम्मान करते है। कुछ चीजों को हमने मुख्यमंत्री जी के लिए छोड़ दिया है। भाजपा के लोग “Religious Scientist” है वे व्याख्या कर दें हम सवाल नहीं पूछेंगे।
सभी लोग बीजेपी से बच के रहे: यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान हमारा धर्म है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, डा0 राम मनोहर लोहिया ने कोशिश की कि जातियां खत्म हो जाए । नेताजी कोशिश करते रहे जातीय भेदभाव खत्म हो, लेकिन कुछ चीजें सच्चाई है, उसे स्वीकार करनी पडे़गी। यादव ने लोगों को बीजेपी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि वह मायावी पार्टी है कब क्या मुद्दा उठा दे पता नहीं चलेगा। भाजपा चमत्कार करती रहती है। कहा कि अंग्रेजी की एक कहावत याद आ रही है “A friend in need is a friend indeed” आज देश के एक उद्योगपति को भाजपा की मित्रता की जरूरत है।
यह भी पढ़ें

योगी सरकार उत्तर प्रदेश में रोजगार देने में गंभीर नहीं: कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी

साइकिल ट्रैक सपा देन : अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि हेरिटेज, हिस्ट्री और आर्किटेक्ट को कैसे जोड़ा जाए। समाजवादी सरकार में आगरा में फतेहाबाद रोड को 4 लेन बनायी। लायन सफारी, मेट्रो के काम समाजवादियों की देन है। सरकार ये काम भी नहीं कर पाती। यमुना में पानी नहीं है। समाजवादी सरकार में आगरा कैफे 24 घंटा चलने वाला बनाया था क्योंकि वहां पर्यटक आते हैं लेकिन भाजपा ने इस कैफे को नहीं चलाया। साइकिल ट्रैक समाजवादी सरकार ने ही बनाया था। भाजपाई सड़क और पेड़ो की कटाई में लगे है।
यह भी पढ़ें

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: आरएसपीजी ग्रुप करेगा 10 हजार करोड़ का निवेश

यूपी में कितने दलित और पिछड़े वीसी बने: अखिलेश यादव

यादव ने कहा कि मुगल म्यूजियम नाम बदलने से विकास नहीं है। ये देश का बड़ा सवाल है, एक दिन में समझने से नहीं होगा। अगर आप महाभारत पढ़ोगे तो दानवीर कर्ण के साथ क्या हुआ? कर्ण को कितना अपमानित होना पड़ा। जो लोग कहते हैं कि जातीय जनगणना नही हो सकती सरकार से हट जाएं, तीन महीने में अगर जातीय जनगणना ना करके दिखाएं समाजवादी लोग तो बताइएगा। बहुत से पिछड़े, दलित, आदिवासी जिन्हें संविधान से जो अधिकार मिले इस सरकार ने नहीं दिए। इस सरकार को बताना चाहिए कि जो वीसी बने खासकर यूपी के उनमे कितने दलित और पिछड़े हैं?

Hindi News/ Lucknow / बीजेपी सरकार किसानों के साथ सूट -बूट वालों को दे रही धोखा : अखिलेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो