8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Punjab New Chief Minister : भगवंत मान को अखिलेश यादव ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं

Punjab New Chief Minister Bhagwant Mann शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में आम आदमी पार्टी के विधायक भगवंत मान आज पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे आम आदमी पार्टी नेता भगवंत मान को समाजावादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शुभकामनाएं दी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में आम आदमी पार्टी के विधायक भगवंत मान आज पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे आम आदमी पार्टी नेता भगवंत मान को समाजावादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शुभकामनाएं दी हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि, भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की तरक्की होगी। भगवंत मान पंजाब में भाईचारे और नए नजरिए की फसल लहलहाएंगे।

समाजावादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया जिसमें लिखा कि, पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाए! आशा है उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक्की, भाईचारे और नए नजरिए की फसल खूब लहलहाएगी।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022 Result : ब्राह्मणों ने रचा इतिहास, 52 बने विधायक, 49 ठाकुर भी जीते

पंजाब विधानसभा में आप ने 92 सीटें जीतीं

आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में 92 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की है। संगरूर जिले के धूरी से चुनाव लड़ रहे भगवंत मान ने 58,206 मतों के अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस महज 18 सीटों पर सिमट गई। अकाली दल को सिर्फ 3 सीटें मिलीं तो भाजपा गठबंधन को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई। शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में शपथ ग्रहण स्थल 150 एकड़ में फैला हुआ है। जहां 10,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती है।

यह भी पढ़ें : द कश्मीर फाइल्स यूपी में टैक्स फ्री जयंत चौधरी नाराज बोले, फिल्म नही पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाओ