
कहा जा रहा है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सलाह पर अखिलेश यादव ने यह प्लान तैयार किया है
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में जीत से उत्साहित सपाई अब प्रदेश भर में साइकिल यात्रा निकालने की तैयारी मेें है। साथ ही संगठन को और गतिशील बानने के लिए के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जिलों का दौरा करेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में सम्पन्न हुए उपचुनाव में 11 में से तीन विधानसभा सीटें जीतकर सपा दूसरे नंबर पर रही है। इसके बाद से सपाई नये जोश में हैं। 2022 तक उनका यह जोश ठंडा न पड़े, इसलिए पार्टी आलाकमान अलग-अलग समय पर अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिये उनको व्यस्त रखेगी। कहा जा रहा है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सलाह पर अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा का प्लान बना रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता प्रदेश भर में साइकिल यात्रा निकालने जा रहे हैं, जिसमें खुद अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। यह यात्रा कब से निकलेगी अभी इसकी तारीख फाइनल नहीं है। लेकिन, जिलों में कार्यकर्ताओं को साइकिल यात्रा निकालने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है, लेकिन अभी अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो कार्यक्रम की रूपरेखा तय हो चुकी है, बस अखिलेश यादव की अंतिम मुहर लगनी बाकी है। अखिलेश यादव की कोशिश समाजवादी पार्टी को भाजपा के सशक्त विकल्प के तौर पर जनता के सामने पेश करने की है। साइकिल यात्रा के जरिये सपाई जनता को बताएंगे कि बसपा और कांग्रेस नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी ही भाजपा का विकल्प है और सपा ही यूपी में बीजेपी का विजय रथ थाम सकती है।
Updated on:
02 Nov 2019 04:01 pm
Published on:
02 Nov 2019 04:01 pm
