
Akhilesh Yadav on Chandauli Kand Said Yogi Government Not Trusted
चंदौली जिले के मनराजपुर गांव में पुलिस दबिश के दौरान युवती की घटना से अब राजनीतिक गलियारों में सियासत शुरू हो गई। सपा प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को यूपी के चंदौली का दौरा किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने पुलिस की दबिश के दौरान जान गंवाने वाली लड़की के परिजनों से मुलाकात कर लड़की के पिता को सांत्वना दिया। इस दौरान अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर सवालों की झड़ी लगा दी।
चंदौली-वाराणसी के दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से मिलने से पहले कहा कि यूपी में पुलिस थाने अराजकता के केंद्र बन गये हैं। अब सरकार की जांचों पर भी भरोसा नहीं रहा। दबिश के बहाने दबंगई करती है पुलिस। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस मनराजपुर गांव में किसी ना किसी की जान लेने की तैयारी में गई थी। अब अगर हाईकोर्ट के सीटिंग जज के अंदर जांच हो तो न्याय मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े - नई नवेली बहू ने मुंह दिखाई में सांसद से उपहार में मांग लिया सड़क, सांसद ने क्या किया वादा
जाति के आधार पर होता है काम
चंदौली पहुंचे अखिलेश यादव ने पुलिस-प्रशासन और सरकार पर न केवल कटाक्ष किया बल्कि आरोप भी लगाए। कहा कि जो सरकार पुलिस को चुनाव जिताने में लगा दे, उस सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं। थानों में दलाली का सेंसेक्स बढ़ रहा है। आरोप लगाते हुए बोले कि थानों में जाति के आधार पर काम हो रहा है। जनप्रतिनिधि के दबाव में यूपी सरकार यह कर रही है कि कब किसे फंसाना है। न्यायिक हिरासत में मौत, फर्जी मुठभेड़, महिला आयोग की नोटिस, एनएचआरसी की नोटिस मामले में प्रदेश पहले स्थान पर हो गया है।
क्या है चंदौली मामला
एक मई की दोपहर को चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में पुलिस जिला बदर के आरोपी कन्हैया यादव के घर दबिश डालने गई थी। आरोप के मुताबिक इस दबिश के दौरान कन्हैया यादव की पुत्री निशा यादव उर्फ गुड़िया की मौत हो गई थी। जिसकी मजिस्ट्रेट जांच हो रही है। इस मामले में राजनीतिक हलचलें भी तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव से पहले भी कई अन्य पार्टियों के नेताओं मृतका के परिजनों से मुलाकात की। इस मामले में इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसवालों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ है।
Updated on:
09 May 2022 03:58 pm
Published on:
09 May 2022 03:57 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
