9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP By-Elections 2024: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा के सिंबल पर लड़ेंगे INDIA गठबंधन के प्रत्याशी

UP By-Elections 2024: यूपी उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि नौ सीटों पर समाजवादी पार्टी के निशान पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Oct 24, 2024

Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi

Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi

UP By-Elections 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार रात बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य में 'इंडिया' ब्लॉक के सभी प्रत्याशी सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल के निशान के साथ मैदान में उतरेंगे।

‘इंडिया गठबंधन चुनाव में लिखेगी जीत का एक नया अध्याय’

अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी नौ सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।"

‘ये PDA का मान-सम्मान बचाने का चुनाव’

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गयी है। इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है। ये देश का संविधान, सौहार्द और PDA का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है। इसलिए हमारी सबसे अपील है: एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए। देशहित में ‘इंडिया गठबंधन’ की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी।”

यह भी पढ़ें: BJP पर अवधेश ने साधा निशाना, बोले- 2027 में बनेगी सपा की सरकार

13 नवंबर को होगा मतदान

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की सभी नौ विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए अभी चुनावी तारीख की घोषणा नहीं होगी।