
विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव, सपा कार्यकर्ताओं को दिया यह निर्देश, देखें वीडियो
लखनऊ. लंबे इंतजार के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लखनऊ लौट आये हैं। बुधवार को उन्होंने लखनऊ सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग मीटिंग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर विधानसभा उपचुनाव (UP Vidhansabha Upchunav 2019) में जीत की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर बताया गया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी प्रदेश के 12 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के लिए शीघ्र ही प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया प्रारम्भ करने जा रही है।
लंबे समय बाद लौटे अखिलेश यादव
अखिलेश यादव लंबे समय से यूपी की सक्रिय राजनीति से नदारद थे, जबकि बसपा, भाजपा और कांग्रेस उपचुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं। माना जा रहा है कि अब समाजवादी पार्टी भी उपचुनाव की तैयारियों में तेजी से लग जाएगी।
Updated on:
11 Jul 2019 12:52 pm
Published on:
11 Jul 2019 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
