
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। गुरुवार को उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं दिन-प्रतिदिन बदहाल होती जा रही हैं। अस्पतालों में न तो दवाएं हैं और न ही डॉक्टर हैं। अस्पतालों में स्थिति यह हो गई है कि मरीजों को इलाज की जगह झाड़ फूंक कराना पड़ रहा है। कहीं टार्च की रोशनी में प्रसव कराया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि अस्पताओं में एंबुवेंल खराब पड़ी हुई हैं। अगर मरीज किसी तरह अपने साधन से अस्पताल पहुंच भी जाए तो उन्हें वहां दवा, इलाज समय से नहीं मिल पा रहा है।
यह भी पढ़ें: UP Politics: सपा के पुराने साथी नाराज, क्या 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में नए गठबंधन बना पाएंगे अखिलेश?
मरीजों को इलाज की जगह झाड़ फूंक कराना पड़ रहा: अखिलेश यादव
डिप्टी सीएम पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री के छापों का नतीजा शून्य है। जब मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में ही मरीजों को दवाएं और वेंटीलेटर नहीं मिल पा रहे हैं तो प्रदेश के अन्य जिलों का क्या हाल होगा, इसका बस अंदाजा लगाया जा सकता है। अस्पतालों में स्थिति यह हो गई है कि मरीजों को इलाज की जगह झाड़ फूंक कराना पड़ रहा है। कहीं टार्च की रोशनी में प्रसव कराया जा रहा है।
हीट स्ट्रोक से सैंकड़ों लोग प्रदेश में मर रहे
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश भर में सैकड़ों लोग हीट स्ट्रोक और लू से मर रहे हैं। सरकार इतनी निर्मम और संवेदनहीन हो गई है कि उन लोगों की मौतों को भी मानने से इंकार कर रही है। जांच के नाम पर लीपापोती के अलावा और कुछ नहीं हो रहा है।
Updated on:
22 Jun 2023 10:32 pm
Published on:
22 Jun 2023 10:31 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
