scriptअखिलेश यादव ने भेजा शिवपाल यादव को पत्र, जहां सम्मान मिले वहाँ जाओ, OP राजभर पर… | Akhilesh Yadav sent letter to OP rajbhar Shivpal Yadav free to join bj | Patrika News

अखिलेश यादव ने भेजा शिवपाल यादव को पत्र, जहां सम्मान मिले वहाँ जाओ, OP राजभर पर…

locationलखनऊPublished: Jul 23, 2022 04:28:05 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को नसीहत देते हुए कहा कि, आपको जह्न उचित सम्मान मिले आप वहाँ जा सकते हैं। वहीं ओपी राजभर को लेकर भी अखिलेश यादव ने काफी कुछ बोलते हुए पत्र जारी किया है।

File Photo of AKhilesh Yadav and Shivpal Yadav

File Photo of AKhilesh Yadav and Shivpal Yadav

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अभी तक जहां शिवपाल यादव और ओपी राजभर अखिलेश यादव पर लगातार हमलावर रहे थे, वहीं सपा की ओर से आज पत्र जारी करते हुए चाचा शिवपाल यादव को सलाह दे दी है, वहीं ओपी राजभर को अखिलेश यादव ने एक प्रकार से पार्टी का विरोधी बताते हुए अलग करने के संकेत दे दिए हैं।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का चाचा शिवपाल को जवाब

अखिलेश यादव ने पत्र में कहा कि, शिवपाल यादव जी, यदि आपको लगता है कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वही जाइए। आप जहां चाहे जाने के लिए स्वतंत्र हैं। शिवपाल यादव ने अखिलेश पर सम्मान ना देने का आरोप लगाया था। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चाचा को चिट्ठी लिखकर जवाब दिया था। चाचा शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ट्विटर हैंडल से जवाब देते हुए पत्र जारी किया गया है।
सपा ने हमेशा भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी है
अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और अभी भी लड़ रही है। लेकिन इस लड़ाई में सपा को कमजोर करने वालों का साथ नहीं चाहिए।
शिवपाल यादव ने की थी सपा उम्मीदवार के खिलाफ वोटिंग
सपा विधायक व प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को वोट किया था, वहीं विपक्ष के उम्मीदवार के खिलाफ वोट किया था। वहीं शिवपाल यादव ने क्रॉस वोटिंग को लेकर शुक्रवार को कहा था कि, सपा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करके NDA उम्मदीवार द्रोपदी मुर्मू को सपोर्ट करके जिताया है। क्योंकि कट्टर समाजवादी कभी भी नेताजी मुलायम सिंह यादव का अपमान बर्दाश्‍त नहीं कर सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो