27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने पर बोले अखिलेश यादव, सपा को लेकर भी कर दिया बड़ा ऐलान

शिवपाल और सपा को लेकर अखिलेश यादव ने कर दी बड़ी घोषणा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 29 Aug 2018, 1:43 PM IST

Akhilesh Yadav statement on Shivpal Singh Samajwadi Secular Morcha

शिवपाल के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने पर बोले अखिलेश यादव, सपा को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

लखनऊ. बीते करीब दो सालों से यादव कुनबे में चल रही रार अब बगावती रंग में सामने खुलकर आ चुकी है। शिवपाल के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के ऐलान ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि वह अब अपनी अलग सियासी राह पर चलेंगे। वहीं शिवपाल की इस घोषणा के बाद अखिलेश यादव भी खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में शिवपाल के फैसले पर निशाना साधा और इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है।

चुनाव आते ही दिखेंगे कई बदलाव

शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे-जैसे चुनाव करीब आएंगे, इस तरह की तमाम चीजें आप लोगों को देखने को मिलेंगी। लेकिन समाजवादी पार्टी की साइकिल लगातार आगे बढ़ती जाएगी। अखिलेश ने कहा कि हमें किसी भी मुद्दे पर अपना ध्यान नहीं भटकने देना है। अखिलेश ने शिवपाल के नया मोर्चा बनाने पर भी इशारों-इशारों में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इसके पीछे तो उन्हें बीजेपी की ही साजिश लग रही है। अखिलेश ने कहा कि अभी आगे और भी कई चुनौतियों से हमको मुकाबला करना होगा, लेकिन सपा की साइकिल इस बार किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगी।

हम सबको मिलकर बीजेपी से लड़ना

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने आगे कहा कि आने वाले समय में हम सब को मिलकर बीजेपी से लड़ना है। अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि जनता तो अब चुनाव का इंतजार कर रही है। सभी दलों को मिलकर बीजेपी को सबक सिखाने का काम किया है और आगे भी हम ऐसे ही लड़ते रहेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि हम नौजवानों के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधा और कहा कि किसी मंत्री या सरकार के कहने से कानून व्यवस्था सही नहीं होती।

शिवपाल ने बनाया समाजवादी सेक्युलर मोर्चा

आपको बता दें कि आज शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन का ऐलान किया है। इस ऐलान से पहले शिवपाल सिंह यादव ने खुद अपने बड़े भाई और राजनीतिक गुरू मुलायम सिंह यादव से फोन पर बातचीत की और उनसे मिलने पहुंचे। नेताजी से राय मशविरा करने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने सेक्युलर मोर्चे के गठन की घोषणा कर दी। शिवपाल ने मोर्चे के गठन का ऐलान करते हुए इशारों-इशारों में अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा।

बीजेपी में जाने की खबरें अफवाह

मोर्चे के गठन के बाद शिवपाल ने कहा कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगे, बल्कि वह अपना अलग समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनके बीजेपी में जाने की सारी खबरें आफवाह मात्र हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं होगे। शिवपाल ने कहा कि सपा से उपेक्षित लोगों को सेक्युलर मोर्चे से जोड़ा जाएगा। सेक्युलर मोर्चा यूपी में राजनीति का नया विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि सेक्युलर मोर्चे के सहारे वह छोटे-छोटे दलों को जोड़ेंगे। शिवपाल ने कहा कि वह नेताजी को सम्मान न मिलने से आहत हैं। उन लोगों को सपा की किसी भी मीटिंग में नहीं बुलाया जाता।