1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का तंज: बोले- आंखें और CCTV बंद कर दो तो सारा चढ़ावा वापस आ जाएगा, शायद प्रभु ने मुझे ही माध्यम बनाया है

Ram Mandir Donation Theft Case: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इसी दौरान उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भी तंज कसा।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Jul 01, 2026

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav Birthday Press Conference, Ram Mandir Donation Theft

Akhilesh Yadav Bhachpa Statement: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मर्यादा का पहला नाम प्रभु श्रीराम हैं और दूसरा नाम देश का संविधान है, लेकिन भाजपा इन दोनों को ही धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो कुछ भी गलत हो रहा है, उसे भगवान श्रीराम ही सामने ला रहे हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि मैंने प्रभु राम का असली भक्त बनकर ही सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था। बीजेपी ने हमेशा संविधान और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। वे अपने सांसदों के दम पर देश का संविधान बदलना चाहते हैं, जिसे हम होने नहीं देंगे।

व्यंग्यात्मक अंदाज में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अब तो हालात ऐसे हैं कि दूध का दूध और पानी का पानी भले ही न हो, लेकिन कम से कम जनता की चांदी की जगह चांदी और सोने की जगह सोना तो वापस मिल जाए। आगे व्यंग्यात्मक अंदाज में अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कुछ दिनों के लिए आंखें बंद कर दी जाएं और सीसीटीवी बंद कर दिए जाएं तो सारा चढ़ावा खुद-ब-खुद वापस आ जाएगा। उन्होंने कहा कि शायद प्रभु ने ही उन्हें यह मुद्दा उठाने का माध्यम बनाया, जिसके बाद पूरा मामला आगे बढ़ पाया।

BJP पर भ्रष्टाचार का सीधा हमला, 'भाचपा' नाम रखने की सलाह

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी का मकसद ही भ्रष्टाचार करके सरकार बनाना और सरकार बनाकर भी भ्रष्टाचार करना है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को अपना नाम बदलकर 'भाचपा' कर लेना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने संविधान, श्रद्धा और आस्था तीनों के साथ खिलवाड़ किया है। चढ़ावा चोरी मामले पर उन्होंने कहा कि जिस दिन लोगों को यह भरोसा हो जाएगा कि 'रामधन' पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी चोरी नहीं होगी, उस दिन श्रद्धालुओं का दान और भी बढ़ जाएगा।

'तहसील-थानों में लूट मची है'

प्रदेश की कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के थानों, तहसीलों और अधिकारियों की पोस्टिंग में क्या खेल चल रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है और जनता परेशान है।

अखिलेश यादव ने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि आज कुछ कड़वा मत पूछना, जन्मदिन मन रहा है। पार्टी फंडिंग को लेकर पूछे गए सवालों पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पार्टी को चंदे की भी जरूरत होती है, लेकिन आज दूसरे चंदे की बात मत छेड़ना।

'रामभक्तों की अग्निपरीक्षा न ली जाए'

बता दें कि देवरिया में सीएम योगी ने कहा था कि रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत ली जाए, अगर सबूत है तो SIT को सबूतदिया जाए। अयोध्या हमारी आस्था का प्रतीक है। SIT की रिपोर्ट आते ही एक्शन लिया गया। दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। आरोप लगाने वालों की मंशा ठीक नहीं है। इसी सभा में सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि जितनी अच्छी कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा, विकास उतनी ही तेज गति से आगे बढ़ेगा। विकास के लिए अच्छी रोड, रेल की बेहतरीन व्यवस्था, स्किल मैनपावर और जल संसाधन चाहिए, तो दुनिया की ताकत बनने में देर नहीं लगेगी।