26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘UP की ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए सांड…’; अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर कसा तंज

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर तंज कसा है। जानिए उन्होंने वीडियो का क्या कैप्शन लिखा?

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Aug 16, 2025

UP Politics

अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर कसा तंज। फोटो सोर्स-X

UP Politics: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक सांड छत पर दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया वीडियो शेयर

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '' क्योंकि भाजपाई ड्रोन और दूरबीन सफल नहीं हैं, इसीलिए उप्र की ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए सांड को तैनात होना पड़ा है… वैसे भी 24 घंटे के सदन के बाद सरकार सुषुप्तावस्था में है।''

कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज

खबर लिखे जाने तक 322 से ज्यादा लोगों ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया है। वहीं 2 हजार से ज्यादा लोगों ने उनके वीडियो को पसंद किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सांड छत पर चढ़ा हुआ है। जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है वह मथुरा का बताया जा रहा है।

इससे पहले भी बीजेपी पर अखिलेश कस चुके हैं तंज

हाल ही में मथुरा में गोवर्धन के अडिंग गांव में खाली बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर सांड चढ़ गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। अखिलेश यादव ने इसी वीडियो को शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा। ये पहली बार नहीं है कि जब अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरा हो। इससे पहले भी वह कई बार यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर तंज कस चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि अपराधियों ने BJP सरकार में यूपी की कानून-व्यवस्था के बैग में हाथ डालकर सब कुछ खाली कर दिया है।